Indian Railways/IRCTC: बड़ी खुशखबरी-10 दिसंबर से सस्ता हो जाएगा ट्रेनों का टिकट, जानिए क्या है वजह

उत्तर रेलवे ने ट्रेनों से यात्रा करनेवाले यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. अब कोविड काल से पहले की तरह ट्रेनों के टिकट सस्ते हो जाएंगे. ये सुविधा 10 दिसंबर से शुरू हो रही है, जिसके बाद सस्ता हो जाएगा ट्रेनों का टिकट...

Published date india.com Published: December 8, 2021 1:29 PM IST
good news for Railways Passenger
(फोटो प्रतीकात्‍मक)

Indian Railways/IRCTC: भारतीय रेल कोरोना काल से पहले की तरह अब पटरी पर लौटने की कोशिश कर रही है. कोविड-19 के दौरान रेलवे ने ट्रेनों में लगाए जाने वाले अनारक्षित डिब्बों को भी आरक्षित बना दिया था, जिसकी वजह से यात्री बिना आरक्षित टिकट के यात्रा नहीं कर सकते थे. लेकिन अब रेलवे इस व्यवस्था को भी खत्म करने जा रहा है. रेलवे के मुताबिक लंबा सफर करने वाली ट्रेनों के लिए अब अनारक्षित टिकटों की बिक्री भी जल्द शुरू कर दी जाएगी. जिससे यात्री अनारक्षित टिकट खरीदकर अनारक्षित डिब्बे में भी यात्रा कर सकेंगे. इससे ट्रेनों का किराया कम हो जाएगा.

उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला

रेलवे के फिर से शुरू होनेवाले इस फैसले के बाद अनारक्षित डिब्बे में यात्रा करना पहले से ज्यादा सस्ता हो जाएगा. बता दें कि कोरोना के दौरान ट्रेनों के अनारक्षित डिब्बे में यात्रा करने के लिए यात्रियों को एक दिन पहले ही टिकट बुक करानी होती थी. इसके साथ ही इसका किराया भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा था. लेकिन, उत्तर रेलवे के इस फैसले के बाद यात्री पहले की तरह ही कम किराया देकर अनारक्षित डिब्बों में यात्रा कर सकेंगे.

दरअसल, कोविड के दौरान अनारक्षित डिब्बे में सीट बुक कराने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से ट्रेनों के टिकट की कीमत बढ़ गई थी.

10 दिसंबर से शुरू हो रही हैं ये सुविधाएं

उत्तर रेलवे ने कहा है कि 10 दिसंबर से लंबी दूरी तय करने वाली 31 ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा की जा सकेगी. अपने इस फैसले को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे इन ट्रेनों में पहले की तरह ही अनारक्षित डिब्बों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर रहा है. इसके साथ ही दिव्यांग और महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में भी संबंधित यात्री अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इन ट्रेनों में शुरू होगी सुविधा-
हेमकुंट एक्सप्रेस
देहरादून-अमृतसर जंक्शन- देहरादून एक्सप्रेस
जम्मूतवी-वाराणसी- जम्मूतवी एक्सप्रेस
होशियारपुर-दिल्ली-होशियारपुर
चंडीगढ़-प्रयागराज संगम- चंडीगढ़ एक्सप्रेस
फजिल्का-दिल्ली जंक्शन-फजिल्का
ऊंचाहर एक्सप्रेस
अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर
दौलतपुर चौक-दिल्ली जंक्शन-दौलतपुर
बरेली-नई दिल्ली- बरेली इंटरसिटी
बरेली-वाराणसी-बरेली इंटरसिटी
बरेली-प्रयागराज संगम- बरेली पैसेंजर
देहरादून-वाराणसी- देहरादून एक्सप्रेस
देहरादून-दिल्ली जंक्शन- देहरादून मसूरी एक्सप्रेस
दिल्ली जंक्शन-प्रतापगढ़ जंक्शन- दिल्ली जंक्शन पदमावत एक्सप्रेस
योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
जालंधर सिटी-नई दिल्ली- जालंधर सिटी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-लोहिया खास जंक्शन-नई दिल्ली सरबत दा भला एक्सप्रेस
मोगा इंटरसिटी
प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस
वाराणसी जंक्शन-लखनऊ-वाराणसी जंक्शन सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.