Indian Railways: अब घर बैठे बुक कर लें ऑनलाइन जेनरल टिकट, UTS मोबाइल से इस तरह करें बुक, जानें पूरा प्रोसेस

Indian Railways ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब 20 किमी के दायरे में Online Unreserved Tickets बुक करने की सुविधा दी है. आप UTS App से टिकट बुक कर सकते हैं. जानिए क्या है ये ऐप-

Written by: Kajal Kumari
Updated: November 15, 2022, 3:24 PM IST

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को गैर-उपनगरीय क्षेत्र में एक स्टेशन से 20 किलोमीटर तक अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS) मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की अनुमति दी है. उपनगरीय क्षेत्रों में दूरी पिछले 2 किमी से बढ़ाकर 5 किमी कर दी गई है. अब लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे बहुत फायदा होगा. इसकी काफी समय से मांग की जा रही थी.  रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोन को संशोधित निर्देश जारी कर दिया है और यह लागू भी हो गया है.

भारतीय रेलवे नेटवर्क का और विस्तार करने और प्रतिबंधों में ढील देने के लिए तैयार है. प्रेस नोट में कहा गया है, “कोई भी जोनल रेलवे जो 5 किमी के इस प्रतिबंध को 10 किमी तक और बढ़ाना चाहता है, वह सीआरआईएस को वांछित वास्तविक दूरी प्रतिबंध के बारे में सूचित करेगा.”

अगर बिना रिजर्वेशन यात्रा करनी हो तो UTS App है ना

अगर बिना रिजर्वेशन सफर करना हो तो अनारक्षित या अनरिजर्व्ड टिकट खरीदने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप (UTS App) एक शानदार विकल्प है. अनारक्षित टिकट बुकिंग प्रणाली से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए www.utsonmobile.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

इसके जरिए प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुकिंग और Renewal की भी सुविधा मिलती है. UTS App Android और IOS दोनों के लिए उपलब्ध है. इसके जरिए हार्ड कॉपी और पेपरलेस टिकट, दोनों पाने का विकल्प मिलता है. इस ऐप को हिंदी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

UTS मोबाइल ऐप से ऐसे बुक करें रेल टिकट

सबसे पहले बुक टिकट के अंतर्गत मेनू से सामान्य बुकिंग चुनें. प्रस्थान और आगमन स्टेशनों के नाम/कोड दर्ज करें. टिकट का प्रकार चुनें, जैसे एक्सप्रेस, डाक या यात्री.

डैशबोर्ड से, प्लेटफ़ॉर्म बुकिंग विकल्प चुनें कि आप कितने लोगों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट आरक्षित करना चाहते हैं.

रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड इंस्टालेशन पर जाएं. यूटीएस टिकटिंग के बुक टिकट मेनू से क्यूआर बुकिंग विकल्प चुनें.

ऐप का इस्तेमाल करते हुए क्यूआर कोड को स्कैन करें.

गंतव्य स्टेशन का नाम या कोड चुनने के बाद अन्य विकल्प भरें.

UTS ऐप के फायदे

UTS  App का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है.

ऐप से बुक टिकट को बिना इंटरनेट कनेक्शन ऑफलाइन मोड में टीटीई को दिखाया जा सकता है.

आखिरी वक्त में यात्रा की प्लानिंग की हो तो यह ऐप बेहद मददगार साबित हो सकता है.

यह ऐप पूरी तरह कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देता है.

इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, वॉलेट आदि सभी तक के पेमेंट मोड को सपोर्ट करता है.

रेल वॉलेट की सुविधा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को कुछ छूट भी मिलती है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.