सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड उच्च स्तर पर बंद

देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से अधिक तेजी रही।

Published date india.com Published: November 22, 2014 5:58 PM IST
India's foreign exchange reserves grew by $419.4 million

मुंबई, 22 नवंबर | देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से अधिक तेजी रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1.03 फीसदी या 287.97 अंकों की तेजी के साथ शुक्रवार को 28,334.63 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.04 फीसदी या 87.45 अंकों की तेजी के साथ 8,477.35 पर बंद हुआ। दोनों ही सूचकांक रिकार्ड उच्च स्तर पर बंद हुए।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से पिछले सप्ताह 18 में तेजी रही। भारती एयरटेल (3.22 फीसदी), सिप्ला (3.00 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.92 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (2.86 फीसदी) और लार्सन एंड टुब्रो (2.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे एसबीआई (89.06 फीसदी), सन फार्मा (4.98 फीसदी), टाटा स्टील (3.42 फीसदी), गेल (2.73 फीसदी) और कोल इंडिया (2.64 फीसदी)।

गत सप्ताह एसबीआई के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयरों को एक रुपये अंकित मूल्य वाले 10 शेयरों में विभाजित किया गया। गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 0.40 फीसदी या 40.98 अंकों की तेजी के साथ 10,195.79 पर और स्मॉलकैप 0.97 फीसदी या 108.45 अंकों की तेजी के साथ 11,325.84 पर बंद हुआ।

गत सप्ताह सेंसेक्स शुक्रवार को रिकार्ड उच्च स्तर 28,334.63 पर बंद हुआ। निफ्टी भी शुक्रवार को रिकार्ड उच्च स्तर 8,477.35 पर बंद हुआ।  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गत सप्ताह कहा कि महंगाई और खासकर खाद्य महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है और साथ अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत भी काफी कम हुई है। इसलिए यदि भारतीय रिजर्व बैं ब्याज दर में कटौती करने का फैसला लेता है, तो इससे अर्थव्यवस्था का काफी गति मिलेगी।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने 19 नवंबर को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत दिखाई पड़ने लगे हैं। संगठन ने कहा कि देश को मूजबूत, टिकाऊ और समावेशी विकास के पथ पर लगाए रखने के लिए नए सुधारों को लागू किया जाना चाहिए।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.