IPO News: शेयर बाजार की तेजी के बीच इस सप्ताह पांच कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी हैं. इनके जरिए कंपनियां मार्केट से कुल 3,764 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई हैं. जानकारों का मानना है कि शेयर बाजारों में लिक्विडिटी बढ़ने और नए रिटेल निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी होने से इन कंपनियों को फायदा मिलेगा.
यहां जानिए- किस कंपनी का आईपीओ कब खुलेगा?
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन और लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ सोमवार को खुलेगा. कल्याण ज्वेलर्स का आईपीओ मंगलवार को आएगा. इसके अलावा सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और नजारा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार को खुलेगा.
अनुपम रसायन का आईपीओ खुला है
अभी अनुपम रसायन का आईपीओ खुला है, जिसमें मंगलवार तक निवेश किया जा सकता है. इन कंपनियों के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करवाया जाएगा. इनके अलावा, इस साल नौ कंपनियों के आईपीओ अभी तक आ चुके हैं.
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के 150 करोड़ के फ्रेश शेयर होंगे जारी
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के 824 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे तथा 45,21,450 शेयरों की बिक्री पेशकश प्रमोटर्स व मौजूदा शेयरधारकों द्वारा की जाएगी. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,488-1,490 रुपये रखा गया है. यह इश्यू 15-17 मार्च के दौरान खुला रहेगा.
लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स के आईपीओ के तहत 300 करोड़ के फ्रेश शेयर होंगे जारी
लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स के आईपीओ के तहत भी 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर येलो स्टोन ट्रस्ट द्वारा 300 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 129-130 रुपये प्रति शेयर है. यह आईपीओ भी 15 मार्च को खुलकर 17 मार्च को बंद होगा.
कल्याण ज्वैलर्स के 800 करोड़ के फ्रेश शेयर होंगे जारी
कल्याण ज्वेलर्स के 1,175 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. 375 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश की जाएगी. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 86-87 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. 16 मार्च को खुलने वाला यह आईपीओ 18 मार्च को बंद होगा.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के 582 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी होंगे
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के 582 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 81,50,000 नए इक्विटी शेयर, जबकि मौजूदा शेयरधारक 1,09,43,070 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 303-305 रुपये रखा गया है. आईपीओ 17 मार्च को खुलकर 19 मार्च को बंद होगा.
वहीं, राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली नजारा टेक्नोलॉजीज के 583 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत प्रमोटर्स व मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 52,94,392 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,100-1,101 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.आईपीओ 17 मार्च को खुलकर 19 मार्च को बंद होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.