IPO News Update: अडानी विल्मर, नायका, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस सहित 6 कंपनियों को मिली सेबी से IPO की मंजूरी

IPO News Update: अडानी विल्मर, नायका और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस समेत 6 कंपनियों को सेबी से IPO के लिए मंजूरी मिल गई है.

Published: October 19, 2021, 8:32 AM IST

IPO News Update: आईपीओ के लिए बड़ी खबर आई है. मार्केट रेगुलेटर सेबी से 6 कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है. इन कंपनियों में राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस (Star Health & Allied Insurance), अडानी ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर ( Adani Wilmar) और ई-कॉमर्स ब्रांड नायका (Nykaa) शामिल हैं.

इन सबके अलावा पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज (Penna Cement Industries), लेटेंट व्यू एनालिटिक्स (Latent View Analytics) और सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries) को भी सेबी से आईपीओ की अनुमति मिली है.

मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन कंपनियों ने सेबी के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज मई और अगस्त के बीच जमा किए थे. सेबी ने पिछले हफ्ते 11 से 14 अक्टूबर के बीच इन छह कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए हरी झंडी दे दी.

रिपोर्ट में यह भी कहा है कि सेबी के पास अभी 52 और कंपनियों के आईपीओ से जुड़े डॉक्यूमेंट जमा है, जिस पर उसे अंतिम फैसला अभी लेना है.

दस्तावेज के मुताबिक, ब्यूटी एग्रीगेटर Nykaa का चलाने वाली ऑनलाइन मार्केटप्लेस FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड अपने आईपीओ के तहत 525 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. वहीं उसके प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक करीब 4.31 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) लाएंगे. मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि इस आईपीओ से नायका को 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है.

अडानी विल्मर अपने आईपीओ के तहत 4,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. वहीं स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के आईपीओ के तहत 2,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक 6,01,04,677 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) लाएंगे. हैदराबाद की पेन्ना सीमेंट के आईपीओ के तहत 1,300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 250 करोड़ रुपये की OFS लाई जाएगी.

लेटेंट व्यू एनालिटिक्स के आईपीओ के तहत 474 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं एक प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक 126 करोड़ रुपये का ओएफएस लाएंगे. सिगाची इंडस्ट्रीज के आईपीओ के तहत 76.95 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी. इन सभी छह कंपनियों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किया जाएगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.