IPO Update: इस हफ्ते खुलेंगे दो IPO, पैसा लगाने से पहले जानिए एक्सपर्ट्स की राय

IPO Update: इस हफ्ते दो कंपनियों के IPO खुलने जा रहे हैं. इनके आईपीओ में पैसा लगाने से पहले यहां पर जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Published: October 25, 2021, 11:43 AM IST

IPO Update: आईपीओ मार्केट (IPO Market) में इस साल लगातार तेजी बनी हुई है. इस साल रिकॉर्ड आईपीओ लॉन्च किए गए हैं. इसके अलावा फंड जुटाने के मामले में भी आईपीओ रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. इस सप्ताह भी दो आईपीओ ओपेन होने जा रहे हैं.

दोनों आईपीओज में पहले Nykaa का IPO आएगा, जो 28 अक्टूबर को खुलेगा. जबकि, दूसरा आईपीओ फिनो पेमेंट बैंक का होगा. यह 29 अक्टूबर को ओपेन होगा. अगर आप भी आईपीओ में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको पहले एक्सपर्ट की राय पर जरूर गौर करना चाहिए.

28 अक्टूबर को खुलेगा Nykaa का IPO

ब्यूटी और वेलनेस प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन सेलर Nykaa को चलाने वाली FSN E-Commerce Ventures का IPO 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खुला रहेगा. कंपनी ने इसके लिए 1,085-1,125 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इसमें 630 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे और प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से चार करोड़ से अधिक शेयर्स का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा.

कंपनी को इस महीने की शुरुआत में मार्केट रेगुलेटर SEBI से IPO के लिए अनुमति मिली थी. IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल नए रिटेल स्टोर्स और वेयरहाउस खोलने के अलावा कर्ज को कम करने में किया जाएगा.

जानें- कब रखी गई Nykaa की नींव

Nykaa की शुरुआत पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने नौ वर्ष पूर्व की थी. इसके प्रमोटर्स में फाल्गुनी के अलावा संजय नायर, फाल्गुनी नायर फैमिली ट्रस्ट और संजय नायर फैमिली ट्रस्ट शामिल हैं. OFS में संजय नायर फैमिली ट्रस्ट और कुछ शेयरहोल्डर्स की ओर से हिस्सेदारी बेची जाएगी. पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2,441 करोड़ रुपये पर पहुंचा था और इसने 61.9 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया था.

इस साल मार्च के अंत तक कंपनी के मोबाइल ऐप्स लगभग 4.37 करोड़ डाउनलोड हुए थे. इसकी ऑनलाइन ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू में मोबाइल ऐप्स के जरिए होने वाली खरीदारी का 86 फीसदी से अधिक योगदान है.
IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टैनली, BofA सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, JM फायनेंशियल और ICICI सिक्योरिटीज मर्चेंट बैंकर्स हैं. कंपनी के शेयर्स की स्टॉक एक्सचेंजों पर 11 नवंबर को लिस्टिंग हो सकती है.

29 अक्टूबर को खुलेगा Fino Payments Bank का IPO

Fino Payments Bank Ltd का IPO 29 अक्टूबर को खुलकर 2 नवंबर तक खुला रहेगा. इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा. इसके साथ ही ऑफर फॉर सेल में Fino Paytech Ltd 1.56 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी. इस स्टॉक की लिस्टिंग एक्सचेंजों पर 12 नवंबर को होगी. गौरतलब है कि Fino Payment Bank ने Blackstone, ICICI Group, Bharat Petroleum और IFC जैसे बड़े निवेशकों का निवेश है.

Axis Capital, CLSA Capital, ICICI Securities and Nomura Financial advisory and Securities इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं.

इस आईपीओ के फ्रेश इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी के टियर 1 कैपिटल बेस को बढ़ाने में किया जाएगा जिससे कि कंपनी की भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके. वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का टियर 1 कैपिटल रेशियो 56.25 फीसदी था.

फायनेंशियल प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है कंपनी

फिनो पेमेंट बैंक एक फिनेटक कंपनी है जो कई तरह के फायनेंशियल प्रोडक्ट को उपलब्ध कराती है. कंपनी का कारोबार मुख्यत: डिजिटल और पेमेंट आधारित सेवाओं पर फोकस करता है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए मार्च 2021 तक लगभग 43.49 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे. इन सभी ट्रांजैक्शनों की कुल वैल्यू 1.33 लाख करोड़ रुपये थी.

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021 में कुल आय 791.03 करोड़ रुपये रही थी. जो कि इसके पिछले साल 691.40 करोड़ रुपये पर रही थी. इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 20.47 करोड़ रुपये रहा था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.