IRCTC/ Indian Railways: इस Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स के जरिए फ्री में बुक करें रेल टिकट, जानिए कैसे

अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो अब आप IRCTC/ Indian Railways SBI RuPay Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स के जरिए फ्री में रेल टिकट बुक कर सकते हैं. इस कार्ड की अन्य कई विशेषताएं हैं, जानिए क्या-क्या....

Published date india.com Updated: October 30, 2020 8:38 AM IST
IRCTC/ Indian Railways: इस Card के रिवॉर्ड पॉइंट्स के जरिए फ्री में बुक करें रेल टिकट, जानिए कैसे
irctc sbi rupay card

IRCTC/Indian Railways: अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी हो तो अब आप रिवॉर्ड्स पॉइंट्स का इस्तेमाल करके फ्री में ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं. केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया की पहल को बढ़ावा देने के मकसद से कुछ महीने पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने मिलकर IRCTC SBI RuPay Card लॉन्च किया था. इस कार्ड की कई खूबियां हैं.

जानिए IRCTC SBI RuPay क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं….

– IRCTC SBI RuPay कार्ड को अधिक सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित होने का दावा किया गया है.

-यह नियर फील्ड कम्युनिकेशन तकनीक (Near Field Communication technology) से लैस है.

-जो ग्राहक 31 मार्च 2021 तक इस क्रेडिट कार्ड को बनवा लेंगे, उनके लिए कोई ज्वाइनिंग फी नहीं ली जाएगी.

-IRCTC की वेबसाइट रेल टिकट बुक करने पर रुपे क्रेडिट कार्ड होल्डरर्स को 10 फीसदी की वैल्यू बैक मिलेगा, ये रिवॉर्ड पॉइंट के जरिए मिलेगा और 1 रिवॉर्ड पाइंट 1 रुपये के बराबर होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

-यूजर्स अपने परिवार और दोस्तों के लिए फ्री में टिकट बुक बुक करने के लिए इन रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

-यूजर्स के कार्ड में पहले 45 दिनों में 500 रुपये या उससे अधिक ट्रांजैक्शन में 350 पॉइंट जोड़ दिए जाएंगे। यानी कार्ड को एक्टिवेट करते ही उनकी अकाउंट में 350 पॉइंट जोड़ दिये जाएंगे.

– IRCTC वेबसाइट के जरिए ट्रेन की टिकट बुक करने पर 1 फीसदी ट्रांजैक्शन छूट मिलेगी.

-रेलवे स्टेशनों पर मौजूद प्रीमियम रेलवे लाउंज (premium railway lounge) में हर तिमाही में एक बार फ्री में जाने का लाभ उठा सकते हैं.

-सभी पेट्रोल पंप में फ्यूल सरचार्ज पर 1 फीसदी की छूट मिलेगी.

-ऑनलाइन शॉपर्स के लिए IRCTC SBI RuPay Card के जरिए कई ऑफर्स हैं.

-ग्राहकों को Medlife, Fitternity, Me N Moms इत्यादि पर छूट मिल सकती है.

– इस कार्ड में पैथोलॉजी पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी. 1mg की दवा खरीने पर 18 फीसदी की छूट मिल रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.