ITR Filing: टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रिफंड की स्थिति को ऑनलाइन कैसे चेक करें, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

जिन टैक्सपेयर्स ने आखिरी तारीख तक ITR फाइल कर दिया है, उन्हें अब रिफंड का इंतजार होगा. ऐसे में 4-5 हफ्ते से अधिक समय लग रहा है तो वे रिफंड की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

Published: August 8, 2024, 9:08 AM IST

Income Tax Refund: जिन टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है, वो यह सोच रहे होंगे कि उनके खाते में रिफंड कब आएगा. वहीं, जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो वे पेनाल्टी देकर 31 दिसंबर, 2024 तक विलंबित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.

सामान्य तौर पर आयकर विभाग को रिफंड जारी करने में चार से पांच सप्ताह लगते हैं. लेकिन जब टैक्सपेयर के खाते में रिफंड नहीं आता है, तो आयकर विभाग से प्राप्त सूचना की जांच करना अनिवार्य है.

लेकिन, इनकम टैक्स विभाग से कोई पूछताछ हुई या विभाग ने आपके रिटर्न को अधूरा बताकर खारिज कर दिया, तो इनकम टैक्स विभाग से प्राप्त किसी भी जानकारी की जांच करते रहें.

अगर यह सब आपके साथ नहीं घटित हुआ है और आपके खाते में रिफंड की राशि ट्रांसफर नहीं हुई है तो आपको अपने रिफंड की स्थिति की जरूर चेक करनी चाहिए.

इनकम टैक्स रिफंड की स्थिति की जांच करने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता पड़ सकती है:

यूजर आईडी और पासवर्ड

सिस्टम में लॉग इन करने के लिए आपको उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी.

पैन से लिंक्ड आधार

आपका पैन आधार से लिंक होना चाहिए.

रिफंड का दावा करते हुए ITR फाइल करें

इसके अतिरिक्त, रिफंड की स्थिति चेक करने में सक्षम होने के लिए, आपको अपना ITR फाइल करना होगा जिसमें रिफंड का क्लेम हो.

आईटी रिफंड की स्थिति की चेक करने के लिए निम्न स्टेप्ल अपना सकते हैं:

  • सबसे पहले, आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा: eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/
  • अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
  • यदि आपका पैन आपके आधार से लिंक नहीं है, तो आपको एक पॉप-अप संदेश दिखाई देगा कि आपका पैन निष्क्रिय हो गया है क्योंकि यह आपके आधार से लिंक नहीं है. अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए, ‘अभी लिंक करें’ बटन पर क्लिक करें, अन्यथा ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें.
  • अब आप ई-फाइल टैब> आयकर रिटर्न> दाखिल रिटर्न देखें पर जा सकते हैं.
  • अब आप आकलन वर्ष के लिए रिफंड की स्थिति को चेक कर सकते हैं.
  • अब आप डिटेल्स देख सकते हैं. आप फाइल किए गए ITR के लाइफ साइकल की भी जांच कर सकते हैं.
  • रिफंड जारी किया गया है
  • रिफंड जारी किया गया है, लेकिन केवल आंशिक रूप से.
  • विभाग ने पूर्ण रिफंड समायोजित कर दिया है.
  • टैक्स रिफंड विफल हो गया है

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.