Income Tax Return Filing 2023: वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित इनकम के लिए अब तक तीन करोड़ से भी अधिक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा किए जा चुके हैं और इनमें से करीब 91 फीसदी रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से वेरीफाई किए जा चुके हैं.
इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा कि 18 जुलाई तक कुल 3.06 करोड़ ITR जमा किए गए हैं. इनमें से 2.81 करोड़ रिटर्न का ई-वेरीफिकेशन किया जा चुका है जो कुल फाइल किए गए रिटर्न का 91 फीसदी से अधिक है.
Grateful to our taxpayers & tax professionals for having helped us reach the milestone of 3 crore Income Tax Returns (ITRs), 7 days early this year, compared to the preceding year!
Over 3 crore ITRs for AY 2023-24 have already been filed till 18th of July this year as compared… pic.twitter.com/jcGyirW2wa
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) July 19, 2023
इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से वेरीफाई किए जा चुके रिटर्न में से 1.50 करोड़ से भी अधिक रिटर्न प्रॉसेस किए जा चुके हैं.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल तीन करोड़ ITR जमा किए जाने का आंकड़ा सात दिन पहले ही हासिल किया जा चुका है.
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ITR जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. आमतौर पर रिटर्न जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जाती रही है, लेकिन इस बार इनकम टैक्स विभाग ने इसकी संभावना से इनकार किया है.
(With agency inputs)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.