Itr Status Waiting For Your Income Tax Return Know Where Your Money Is Stuck From Home Just Follow This Simple Method
ITR Status: इनकम टैक्स रिटर्न का कर रहे हैं इंतजार, घर बैठे जानें कहां अटका है आपका पैसा- बस फॉलो करें ये सिंपल तरीका
इनकम टैक्स रिफंड अटका है या प्रोसेस हो गया है, अब आप इसे आप पैन कार्ड और पासवर्ड के जरिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करके आसानी से चेक कर सकते हैं. आइये जानते हैं ऐसा करने का प्रोसेस...
मिडिल क्लास आदमी के लिए साल भर की मेहनत के बाद इनकम टैक्स रिफंड का पैसा किसी बोनस से कम नहीं होता, लेकिन समस्या तब आती है जब ITR फाइल किए हफ़्तों बीत जाते हैं और मोबाइल पर क्रेडिट का मैसेज नहीं आता. ऐसे में मन में सौ तरह के सवाल आते हैं कि कहीं कोई गलती तो नहीं हो गई? कहीं फॉर्म रिजेक्ट तो नहीं हो गया? इन सभी चिंताओं का समाधान आपके अपने हाथ में है. आप खुद ही चेक कर सकते हैं कि आपका पैसा कहां अटका है. आइये जानते हैं ऐसा करने का सिंपल तरीका…
घर बैठे पता करें Online
आयकर विभाग ने अब पूरी प्रक्रिया को इतना पारदर्शी बना दिया है कि आप अपने फोन से ही यह देख सकते हैं कि आपकी फाइल इस वक्त किस अफसर की टेबल पर या किस डिजिटल स्टेज पर है.
ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
सबसे पहले अपने फोन के ब्राउज़र में incometax.gov.in खोलें. यहां आपको दाईं तरफ एक छोटा सा लॉगिन का निशान दिखेगा, उस पर टैप करें.
यहां अपनी यूजर आईडी में अपना PAN कार्ड नंबर डालें. इसके बाद अपना बनाया हुआ पासवर्ड भरें. अगर पासवर्ड भूल गए हैं, तो आधार ओटीपी से इसे तुरंत बदला भी जा सकता है.
लॉग इन होते ही आपका अपना डैशबोर्ड खुल जाएगा. यहां ऊपर e-File वाले सेक्शन में जाएं और Income Tax Returns के अंदर View Filed Returns पर क्लिक करें.
यहां आपको अपने फाइल किए गए रिटर्न की लिस्ट दिखेगी. View Details के ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक ग्राफ जैसा दिखेगा. अगर वहां Refund Issued लिखा है, तो समझिए पैसा निकल चुका है. अगर केवल Successfully e-Verified दिख रहा है, तो मतलब अभी विभाग इसकी बारीकी से जांच कर रहा है.
इन बातों का रखें विशेष ख्याल
अगर आपका स्टेटस Refund Failed दिखा रहा है या बहुत दिनों से एक ही जगह अटका है, तो ये 3 चीजें जरूर चेक करें:
बैंक अकाउंट: क्या आपका बैंक अकाउंट ‘Pre-validated’ है? अगर नहीं, तो पोर्टल को पता ही नहीं चलेगा कि पैसा किस खाते में भेजना है.
नाम का मिलान: पैन कार्ड और बैंक पासबुक में आपके नाम की स्पेलिंग एक जैसी होनी चाहिए.
ई-वेरिफिकेशन: क्या आपने फाइलिंग के बाद आधार ओटीपी से इसे वेरिफाई किया था? बिना वेरिफिकेशन के विभाग आपकी फाइल को हाथ भी नहीं लगाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.