Kalyan Jewellers IPO: 16 मार्च को खुलेगा कल्याण ज्वेलर्स का आईपीओ, जानिए- इश्यू की मुख्य बातें

Kalyan Jewellers IPO: कल्याण ज्वेलर्स का आईपीओ 16 मार्च को खुलेगा, जो 18 मार्च को बद हो जाएगा. इसके जरिए कंपनी 1,175 करोड़ रुपये जुटाएगी.

Updated: March 12, 2021, 9:03 AM IST

Kalyan Jewellers IPO: कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) का आईपीओ मंगलवार यानी 16 मार्च को सब्स्क्रिप्शन (Subscription) के लिए खुलेगा. केरल की इस कंपनी ने प्रति शेयर 86-87 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ गुरुवार यानी 18 मार्च को बंद हो जाएगा. कल्याण ज्वेलर्स कंपनी ब्रांडेड ज्वेलरी (Branded jewelry) बेचती है.

इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 1,175 करोड़ रुपये जुटाने की है. कंपनी द्वारा 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. पहले कंपनी 1,750 करोड़ रुपये आईपीओ (IPO) के जरिए जुटाना चाहती थी, लेकिन बाद में साइज को कम करके 1,175 करोड़ रुपये कर दिया गया. मौजूदा शेयरधारक 375 करोड़ रुपये मूल्य के अपने शेयर इस इश्यू में बेचेंगे. कंपनी के प्रमोटर टीएस कल्याणरमन (Main promoter of the company TS Kalyanraman) 125 करोड़ रुपये मूल्य के अपने शेयर बेचेंगे. हाईडेल इनवेस्टमेंट भी 250 करोड़ रुपये मूल्य के अपने शेयर बेचेगी.

निवेशक (Investors) को इस इश्यू (Issue) में कम से कम 172 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. निवेशक 172 शेयरों के गुणक में ज्यादा शेयरों के लिए भी बोली लगा सकते हैं.

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए इस इश्यू में शेयर्स को रिजर्व रखा है. उनके लिए 2 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर रिजर्व रखे गए हैं. रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी कोटा तय किया गया है.

कंपनी ने कहा है कि वह इश्यू से जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल कामकाजी पूंजी की अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए करेगी. कुछ रकम का इस्तेमाल वह सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी करेगी. एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के ग्लोबल को-ऑर्डिनेटर्स और बुक रनिंग लीड मैनेजर्स होंगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.