Kalyan Jewellers IPO: कल्याण ज्वेलर्स का आईपीओ 2.26 फीसदी हुआ सब्सक्राइब

Kalyan Jewellers IPO: कल्याण ज्वेलर्स का आईपीओ गुरुवार दोपहर बाद तक 2.26 फीसदी सब्सक्राइब किया गया.

Updated: March 19, 2021, 9:46 AM IST

Kalyan Jewellers IPO: कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) का आईपीओ गुरुवार को दोपहर बाद तक 2.26 गुना सब्सक्राइब हो गया था. यह इश्यू 16 मार्च यानी मंगलवार को खुला था और 18 मार्च यानी गुरुवार को इस इश्यू को सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन था. बुधवार शाम तक यह इश्यू 1.21 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था.

गुरुवार को दोपहर बाद तक इस इश्यू में 21.58 करोड़ शेयरों के लिए बोली (Bid) लगाई गई थी. कंपनी इस इश्यू (Issue) में 9.57 करोड़ शेयर (Share) जारी करेगी. इश्यू में कंपनी वॉरबर्ग पिन्कस की इकाई हाईडेल अपने 250 करोड़ रुपये और प्रमोटर्स 125 करोड़ रुपये के शेयर बेचने वाले हैं. कंपनी 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी.

इस इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी (Promoters Share) 68 फीसदी से घटकर 60.5 फीसदी हो जाएगी. बीते तीन साल में कंपनी के कारोबार की ग्रोथ ज्यादा नहीं रही है. हालांकि, कंपनी ने आईपीओ में शेयर की कीमत टाइटन कंपनी की तुलना में काफी डिस्काउंट (Discount) पर रखी है. जो निवेश अधिक जोखिम उठा सकते हैं, वे इस इश्यू को सब्सक्राइब (Subscribe) कर सकते हैं.

कंपनी सोने, जड़ाऊ और अन्य जूलरी प्रोडक्ट्स की डिजाइनिंग, मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री करती है. कंपनी का 70 फीसदी रेवेन्यू गोल्ड ज्वेलरी से आता है. प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर कंपनी की मार्केट कैप 8,961 करोड़ रुपये होगी. इस आधार पर इसकी वैल्यूएशन 58 गुना दिखती है, जबकि टाइटन कंपनी के शेयर में वित्त वर्ष 2019-20 की कमाई के आधार पर 85 गुना पर कारोबार हो रहा है.

कल्याण ज्वेलर्स ने सोमवार को 15 एंकर निवेशकों को 4.01 करोड़ शेयर आवंटित कर 352 करोड़ रुपये जुटाए. यह बिक्री 87 रुपये के भाव पर की गई है. इसमें सिंगापुर जीआईसी, सुंदरम म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ, कुबेर इंडिया फंड, मून कैपिटल, एडलवाइज जैसे कई निवेशकों ने निवेश किया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.