Kalyan Jewellers IPO Opens Today: कल्याण ज्वैलर्स का आईपीओ खुला, यहां जानें- क्या आपको सब्स्क्राइब करना चाहिए?

Kalyan Jewellers IPO Opens Today: कल्याण ज्वैलर्स का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. यह 18 मार्च तक खुला रहेगा.

Updated: March 16, 2021, 11:32 AM IST

Kalyan Jewellers IPO Opens Today: कल्याण ज्वैलर्स का आईपीओ (Kalyan Jewellers IPO) आज खुल गया है. यह 16 मार्च से 18 मार्च के बीच खुला रहेगा. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 86-87 रुपये तय किया है. इस कंपनी का हेड ऑफिस केरल (Kerala) के त्रिचुर जिले में है. यह एक प्रीमियम कंपनी है. आईपीओ लाने के पूर्व कंपनी एंकर निवेशकों से 352 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. एंकर निवेशकों में गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर, मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और बीएनपी पारिबास शामिल हैं.

कंपनी के इस आईपीओ में 800 करोड़ रुपये फ्रेश इक्विटी शेयर्स शामिल हैं. आईपीओ से जुटाए गए पैसे को कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. साथ ही वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी रकम का उपयोग किया जाएगा.

जो निवेशक कंपनी के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं उन्हें कम से कम 172 शेयर्स और उसके गुणक में अप्लाई करना पड़ेगा. इसके लिए आपको 14,964 रुपये मार्केट में लगाना होगा. उसके बाद उन्हें एक लॉट मिलेगा. शेयर्स दोनों ही बोर्सेज यानी बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किया जाएगा.

जून 2020 तक कंपनी के पास कुल 21 राज्यों में 107 शो रूम थे और मिडिल ईस्ट में 30 शो रूम हैं.

एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, आईसीआईसीआई सेक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और बीओबी कैपिटल मार्केट्स इसके लीड मैनेजर्स हैं. इसके साथ लिंक इनटाइम इंडिया इसकी रजिस्ट्रार है.

कई मशहूर ब्रोकर्स ने इस कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. एंजेल ब्रोकिंग ने भी सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. इसके अलावा आईसीआईसीआई सेक्योरिटीज ने इसे अनरेटेड रखा है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.