By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Karnataka Budget 2023 Budget Presented In Karnataka Assembly Provision Of Rs 52000 Crore For Electoral Guarantee
Karnataka Budget 2023: कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश, चुनावी गारंटी के लिए 52,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
Karnataka Budget 2023: कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश किया गया. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 14 बार बजट पेश करने की रिकॉर्ड बनाया. इसके पूर्व यह रिकॉर्ड आरके हेगड़े के पास था.
Karnataka Budget 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट (Karnataka budget, Karnataka budget 2023) पेश करते हुए कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे पूरा करने पर सालाना 52,000 करोड़ रुपये व्यय करने का ऐलान करने के साथ इससे 1.3 करोड़ परिवारों के लाभांवित होने की संभावना जताई.
सिद्धरमैया ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3.27 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान दी गईं पांच ‘गारंटी’ को पूरा करने से राज्य सरकार हरेक परिवार को हर महीने 4,000 से लेकर 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय मदद मुहैया कराएगी.
कांग्रेस ने मई में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान पांच गारंटी देने की घोषणा की थी. इनमें महिलाओं को बस में मुफ्त सफर, 200 यूनिट तक की मुफ्त बिजली, गरीबों को 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज, परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये देने और बेरोजगारी भत्ता के तौर पर 3,000 रुपये देने की घोषणाएं शामिल हैं.
कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत में इन वादों की अहम भूमिका रही. कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने विधानसभा में रिकॉर्ड 14वीं बार बजट पेश करने का नया रिकॉर्ड बनाया. उनके पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े ने 13 बार बजट पेश किया था.
(With agency inputs)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें