Kisan Credit Card 2022 : किसान क्रेडिट कार्ड योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी है. इसके तहत केंद्र सरकार ने 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का एलान कर चुकी है. साथ ही, किसानों को 2 लाख करोड़ रुपये कर्ज देने का लक्ष्य तय किया गया है.
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने वाले किसान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 75 वर्ष होनी चाहिए. 60 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों को भी आवेदन करने के लिए सह-आवेदक की आवश्यकता होगी.
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसान खेती के लिए 3 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकता है. इस राशि का भुगतान किसान को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर किया जाएगा.
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसान के अलावा पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले भी कृषि लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के पास कृषि भूमि होना भी अनिवार्य नहीं है.
पशुपालन या मत्स्य पालन 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं.
प्रधान मंत्री किसान (PM Kisan) सम्मान निधि योजना जो किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है, मई में वितरित की गई थी. हालांकि, अब सरकार ने योजना के फर्जी लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.