
Manoj Yadav
'बिजनेस' की खबरों में खास रुचि रखने वाले मनोज यादव को 'पॉलिटिकल' खबरों से भी गहरा लगाव है. ये इंडिया.कॉम हिंदी के बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास ... और पढ़ें
Kisan Credit Card : भारत सरकार किसानों के लिएए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है. इन्हीं लोकप्रिय योजनाओं में से एक है किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी. गांवों में इस योजना को केसीसी के नाम से जाना जाता है. केसीसी के माध्यम से किसानों को बहुत ही कम ब्याज दर पर आसानी से लोन मिल जाता है. यदि किसान समय पर इसका भुगतान करता है, तो उसे बहुत कम ब्याज देना पड़ता है. इस तरह यह सबसे सस्ती ब्याज दर लोन योजना है.
किसान इस योजना का लाभ अपने नजदीकी ग्रामीण बैंक या किसी सरकारी बैंक से ले सकते हैं. KCC के तहत एक किसान 5 साल में 3 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकता है. किसान इस योजना में 1 लाख 60 हजार रुपये तक का कर्ज यानी KCC से बिना किसी गारंटी के कर्ज ले सकता है.
भारत सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पिछले 2 साल में 3 करोड़ किसानों को दिए हैं. इस कार्ड की मदद से किसान बड़ी आसानी से खेती के लिए कर्ज ले सकता है. साथ ही कार्य लोन का ब्याज और आसानी से भुगतान भी कर सकता है.
अगर हम ब्याज दर की बात करें, तो इसके आसपास कोई लोन योजना नहीं है. केसीसी के जरिए किसान केसीसी से 5 साल में 3 लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन ले सकते हैं. किसानों को 9 प्रतिशत की दर से लोन मिलता है. इसके बाद सरकार 2 फीसदी की सब्सिडी देती है. साथ ही अगर किसान समय पर कर्ज चुकाता है तो उसे दो फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाती है. इस तरह आपको कर्ज पर 4 फीसदी ब्याज देना होगा.
केसीसी पांच साल के लिए वैध होता है. आप बिना गारंटी के 1 लाख 60 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं. इसकी सीमा पहले 1 लाख रुपये थी. सभी केसीसी लोन पर अधिसूचित फसलें/अधिसूचित क्षेत्र फसल बीमा के अंतर्गत आते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.