Know How To Update Aadhar Card Step By Step For Free This Much Will Be Charged After September 14
Aadhaar Card Update: 14 सितंबर है आखिरी तारीख, जानिए फ्री में कैसे अपडेट करें आधार कार्ड
Free Aadhar Card Update : फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की तारीफ पहले भी बढ़ाई जा चुकी है, इसलिए इस बार 14 सितंबर के बाद डेट आगे बढ़ने की संभावना बहुत कम है.
Free Aadhar Card Update : आधार कार्ड भारतीय नागरिकता का पहचान पत्र तो नहीं है, लेकिन ट्रेन की टिकट बुक कराने से लेकर बैंक में खाता खुलवाना हो बिना इस डॉक्यूमेंट को कोई काम संभव नहीं है. आधार कार्ड पर छपी पुरानी फोटो को लेकर अक्सर मीम वायरल होते रहते हैं, अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, तो यही सही मौका है. 14 सितंबर, 2024 के बाद से आपको आधार कार्ड में किसी भी तरह के बदलाव या अपडेट के लिए सर्विस चार्ज देना पड़ेगा. अगर आप फ्री में अपना आधार अपडेट कराना चाहते हैं तो अभी भी 3 तीनों का समय है. आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, इसलिए जरूरी है कि उस पर दर्ज सभी जानकारियां सही हों.
आधार कार्ड जारी करने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई (Unique Identification Authority of India-UIDAI) अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फ्री में आधार कार्ड अपडेट की सुविधा खत्म करने जा रहे हैं. 14 सितंबर के बाद से आपको किसी भी तरह के अपडेट के लिए 50 रुपये फीस देनी होगी. हालांकि अभी भी आपके पास तीन दिनों को समय है, जिसमें आप मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं. आपको बता दें कि फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की तारीफ पहले भी बढ़ाई जा चुकी है, इसलिए इस बार 14 सितंबर के बाद डेट आगे बढ़ने की संभावना बहुत कम है. आज हम आपको आधार कार्ड अपडेट करने का आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं.
ऐसे अपडेट करें अपना आधार कार्ड
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा.
लॉग इन करने के लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर और नीचे दिए गए अक्षरों को खाली बॉक्स में सही-सही दर्ज करना होगा.
इसके बाद आपके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको पोर्टल पर दर्ज करने के बार लॉग इन पर क्लिक करना होगा.
लॉग इन होने पर आपको स्क्रीन पर कई विकल्प नजर आएगा, जिसमें से आपको ‘आधार अपडेट’ पर क्लिक करना होगा.
यहां आपको अपनी प्रोफाइल नजर आएगी. अब आपको जो भी अपडेट करना है, उसे सही-सही उस विकल्प में दर्ज करें और I verify that the above details are correct पर टिक करके सबिमट कर दें.
इसके बाद आपको अपडेट से जुड़े डॉक्यूमेंट, जैसे अगर पता बदला है तो एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज अपलोड करके सबमिट करना होगा.
सब कंप्लीट हो जाने के बाद आपको 4 डिजिट का अक्नॉलेजमेंट नंबर स्क्रीन पर दिखाई देग, जिसके जरिए आप अपने अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.