Kotak Mahindra Bank: और तीन साल के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के MD होंगे उदय कोटक, आरबीआई से मिली मंजूरी

आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद उदय कोटक और तीन साल के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी होंगे.

Published: December 15, 2020, 1:07 PM IST

Kotak Mahindra Bank: उदय कोटक और तीन साल तक कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) होंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने और तीन साल तक एमडी पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है.

बता दें, कोटक महिंद्रा बैंक निजी क्षेत्र का बैंक है. उदय कोटक इस बैंक के संस्थापक प्रबंध निदेशक और प्रवर्तक हैं. कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को इसको बारे में जानकारी दी.

बैंक ने बताया है कि रिजर्व बैंक ने उदय कोटक को फिर से तीन साल के लिये बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है. आरबीआई ने अंशकालिक चेयरमैन प्रकाश आप्टे को तीन साल के लिये अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किये जाने को भी मंजूरी दी है.

कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 14 दिसंबर, 2020 के अपने पत्र के जरिये अंशकालिक चेयरमैन के रूप में प्रकाश आप्टे, प्रबंध निदेशक और सीईओ पद पर उदय कोटक तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक पद पर दीपक गुप्ता को तीन साल के लिये पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है. उनकी पुनर्नियुक्ति एक जनवरी, 2021 से प्रभाव में आएगी.

गौरतलब है कि बैंक के निदेशक मंडल और शेयरधारकों ने 13 मई, 2020 और 18 अगस्त, 2020 को इन पदों पर फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी थी, जो आरबीआई की अनुमति पर निर्भर थी. आप्टे को 20 जुलाई, 2018 से 31 दिसंबर, 2020 तक के लिये अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया था.

(With Agency Inputs)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.