Ladli Behna Awas Yojana: MP सरकार ने लाडली बहना योजना का किया विस्तार, महिलाओं को मिलेगा पक्का घर

Ladli Behna Awas Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार अब केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर लाडली बहना आवास योजना शुरू करने जा रही है, जिसमें लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को पक्के घर दिए जाएंगे.

Published date india.com Updated: September 12, 2023 1:10 PM IST
email india.com By Manoj Yadav email india.com | Edited by Manoj Yadav email india.com
MP government expanded Ladli Behna Yojana, women to get pucca house.
MP government expanded Ladli Behna Yojana, women to get pucca house.

Ladli Behna Awas Yojana 2023 : मध्य प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को ज्यादा लाभ देने के लिए लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का विस्तार कर रही है. बीते रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana)’ के तहत लाभार्थी महिलाओं को चौथी किस्त जारी की. इसके साथ ही शिवराज सिंह ने ‘लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana)’ शुरू करने की घोषणा की. इस योजना के तहत सरकार कच्चे घरों में रहने वाली महिलाओं के लिए आवास की सुविधा मुहैया कराएगी.

बता दें, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर राज्य सरकार ने लाडली बहन आवास योजना शुरू करने की घोषणा की है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”मेरी प्यारी बहनों, आपको मिट्टी के घरों में न रहना पड़े, इसके लिए ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana)‘ की शुरुआत की जा रही है. अब सभी लाडली बहनों के लिए पक्का मकान बनाए जाएंगे.

क्या है लाडली बहना आवास योजना के लाभ? (Ladli Behna Awas Yojana 2023 Benefits)

लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) के तहत कच्चे घरों में रहने वाली महिलाओं को पक्का घर मुहैया कराया जाएगा.

लाडली बहना योजना के लिए कौन कौन पात्र है? (Ladli Behna Awas Yojana 2023 Eligibility)

इस योजना के तहत वे महिला लाभार्थी आवेदन कर सकती हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कभी लाभ नहीं मिला है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जिन लोगों के पास अभी तक अपना पक्का मकान नहीं है और कच्चा घरों में रह रहे हैं, उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा.

लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) का लाभ केवल उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा जो सरकार की प्रमुख लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत रजिस्टर्ड हैं.

लाडली बहना आवास योजना 3 लॉन्च डेट (Ladli Behna Awas Yojana 2023 Launch Date)

इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है. हालांकि, अभी लॉन्चिंग की तारीख का एलान नहीं किया गया और न ही अप्लाई करने के लिए कोई तारीख तय की गई है.

योजना में यह भी साफ नहीं किया गया है कि सरकार इसके तहत घर बनाने के लिए फाइनेंशियल मदद देगी या महिलाओं के लिए घर तैयार करके दिया जाएगा.

लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) को चालू माह में ही शुरू किए जाने का प्लान है, जिसके लिए अप्लिकेशन ग्राम पंचायत में करना पड़ेगा.

बता दें, लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) इसी साल मार्च में शुरू की गई थी, जिसका मकसद महिलाओं को सोशल और इकोनॉमिक रूप से इंपॉवर करना है. योजना के तहत, 23-60 आयु वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलते हैं. यदि वे इनकम टैक्स नहीं देती हैं. इसके अलावा उनके परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करने की योजना है.

गौरतलब है कि हाल ही में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि उनकी सरकार की ‘लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana)’ भारत के इतिहास की सबसे बड़ी योजना है. महिलाओं के सम्मान सालाना 15,000 करोड़ रुपये का खर्च इसके सामने कुछ भी नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.