By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Lic Increases Its Share In Hero Moto Corp Hindustan Unilever Lic Share Price
एलआईसी ने हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कैपरी ग्लोबल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई
LIC Share in Hero Motocorp: एलआईसी ने हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कैपरी ग्लोबल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. एलआईसी के अनुसार, चार जनवरी, 2021 से 13 जून, 2022 के बीच हीरो मोटोकॉर्प में यह हिस्सेदारी खरीदी गई. इस दौरान शेयरों की खरीद खुले बाजार से औसतन 3,050.14 रुपये के औसत मूल्य पर की गई.
LIC Share in Hero Motocorp: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पिछले कुछ महीनों में मुक्त बाजार सौदों के जरिये हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी कैपरी ग्लोबल कैपिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. एलआईसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी.
कंपनी ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प में उसकी हिस्सेदारी 1,83,10,233 से बढ़कर 2,24,91,571 इक्विटी शेयर या कंपनी की चुकता पूंजी के 9.163 प्रतिशत से बढ़कर 11.256 प्रतिशत हो गई है.
एलआईसी के अनुसार, चार जनवरी, 2021 से 13 जून, 2022 के बीच हीरो मोटोकॉर्प में यह हिस्सेदारी खरीदी गई. इस दौरान शेयरों की खरीद खुले बाजार से औसतन 3,050.14 रुपये के औसत मूल्य पर की गई. एक अन्य नियामकीय सूचना में एलआईसी ने बताया कि हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) में उसकी हिस्सेदारी 11,73,80,500 से बढ़कर 11,76,90,500 इक्विटी शेयर हो गई है, जो कंपनी की चुकता पूंजी का 5.08 प्रतिशत है.
इसके अलावा कैपरी ग्लोबल कैपिटल में एलआईसी की हिस्सेदारी 88,58,348 इक्विटी शेयरों से बढ़कर 1,24,00,000 इक्विटी शेयर या 5.043 प्रतिशत से बढ़कर 7.059 प्रतिशत हो गई है.
एलआईसी का शेयर मंगलवार को बीएसई में 0.9 प्रतिशत चढ़कर 674.20 रुपये पर बंद हुआ.
(Input-Bhasha)
बिजनेस की खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें