LIC IPO: एलआईसी में सरकार 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी, आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

LIC IPO: एलआईसी में सरकार 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी, आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. अधिकारी ने कहा कि एलआईसी के पॉलिसीधारकों और कर्मचारियों के लिए निर्गम में आरक्षण, छूट, जारी करने की तारीख और निर्गम मूल्य के बारे में बुधवार तक पता चल जाएगा.

Published date india.com Published: April 25, 2022 8:26 AM IST
LIC IPO News: Latest Update on LIC IPO Date Here | Read Details
LIC IPO Latest Update: The last day to subscribe to the IPO is May 9 .

LIC IPO: सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अगले महीने आने वाले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में सरकार अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. पिछले हफ्ते एक अधिकारी ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में खुलने वाले आईपीओ के दौरान सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. अपने निर्गम के लिए एलआईसी की तरफ से बुधवार तक बाजार नियामक सेबी के पास अंतिम मंजूरी की अर्जी दाखिल की जा सकती है.

इस अधिकारी ने एलआईसी के निर्गम के संदर्भ में कहा, ‘एलआईसी का आईपीओ मई के पहले सप्ताह में बाजार में आने की संभावना है. इस दौरान सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री करेगी. हालांकि अभी इसके लिए नियामकीय मंजूरी ली जानी है.’ एलआईसी ने गत फरवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास निर्गम का मसौदा दस्तावेज दाखिल किया था. उस समय एलआईसी ने कहा था कि सरकार इस बीमा कंपनी में पांच फीसदी हिस्सेदारी यानी 31.6 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी.

हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजारों में पैदा हुई उठापटक के कारण एलआईसी के आईपीओ को कुछ समय के लिए टाल दिया गया. बदले हुए हालात को देखते हुए ही सरकार को निर्गम का आकार 3.5 प्रतिशत पर लाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

अधिकारी ने कहा कि एलआईसी के पॉलिसीधारकों और कर्मचारियों के लिए निर्गम में आरक्षण, छूट, जारी करने की तारीख और निर्गम मूल्य के बारे में बुधवार तक पता चल जाएगा.

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

(इनपुट-भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.