By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Lic Ipo Lics Ipo Subscribed 1 03 Times On The Second Day Policyholders Share Subscribed 3 11 Times
LIC IPO: दूसरे दिन 1.03 गुना सब्सक्राइब हुआ LIC का IPO, पॉलिसीधारकों का हिस्सा 3.11 गुना सब्सक्राइब
दूसरे दिन LIC IPO 1.03 गुना सब्सक्राइब हुआ. पॉलिसीधारकों का हिस्सा 3.11 गुना सब्सक्राइब किया गया. कंपनी का आईपीओ बुधवार को खुदरा और संस्थागत निवेशकों के लिए खुला और यह नौ मई को बंद होगा.
LIC IPO: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को बोली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पूरा अभिदान मिल गया. शेयर बाजारों में शाम सात बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी के 16,20,78,067 निर्गम के लिये 16,68,60,765 बोलियां प्राप्त हुईं. यह कुल निर्गम की तुलना में 1.03 गुना है.
बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) और गैर-संस्थागत खरीदारों वाले हिस्से के लिए अबतक कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है. दूसरे दिन क्यूआईबी वाले हिस्से को 40 प्रतिशत और गैर-संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 47 प्रतिशत अभिदान मिला.
वहीं पॉलिसीधारकों वाले हिस्से को तीन गुना से थोड़ा अधिक अभिदान मिला, जबकि कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा को 2.21 गुना अभिदान प्राप्त हुआ.
खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित 6.9 करोड़ शेयर की श्रेणी में दूसरे दिन करीब 93 प्रतिशत अभिदान मिला.
सरकार को एलआईसी के आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. वह एलआईसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
कंपनी का आईपीओ बुधवार को खुदरा और संस्थागत निवेशकों के लिए खुला और यह नौ मई को बंद होगा.
यह आईपीओ बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है और इसके जरिये सरकार 22.13 करोड़ शेयर बेचना चाहती है. कंपनी के शेयर 17 मई को सूचीबद्ध हो सकते हैं.
बिजनेस की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
(इनपुट-भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें