एलआईसी का चौथी तिमाही का परिणाम 30 मई को, 17 मई को शेयर बाजार में लिस्ट हुई है LIC

30 मई को एलआईसी का चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे. अभी 17 मई को ही एलआईसी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है. कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल की बैठक में चौथी तिमाही के एकल और एकीकृत वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जाएगी.

Published date india.com Updated: May 24, 2022 4:01 PM IST
LIC IPO LIC OF INDIA
(FILE PHOTO)

LIC Fourth Quarter Result: सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) के निदेशक मंडल की इस माह के अंत में बैठक होने जा रही है जिसमें कंपनी के बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा की जाएगी. शेयर बाजारों को मंगलवार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक 30 मई, 2022 को होगी.

एलआईसी 17 मई को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई है. कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल की बैठक में चौथी तिमाही के एकल और एकीकृत वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जाएगी.

कंपनी ने कहा कि बैठक में लाभांश भुगतान पर भी विचार किया जा सकता है. एलआईसी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) अपने निर्गम मूल्य से आठ प्रतिशत नीचे सूचीबद्ध हुआ था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एलआईसी का शेयर 8.11 प्रतिशत के नुकसान के साथ 872 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था. कंपनी के शेयर का निर्गम मूल्य 949 रुपये था.

बीएसई पर मंगलवार को कंपनी का शेयर 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 826 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

(इनपुट-भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बिजनेस की खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.