LIC लेकर आया नया प्लान, वन टाइम प्रीमियम और लाइफटाइम मिलेगा इनकम और रिस्क कवर, जानें सारी डिटेल

LIC का जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग है. इसका रिटर्न शेयर मार्केट से जुड़ा नहीं होगा. इसके बेनिफिट पहले से फिक्स रहेंगे. इस प्लान में तय समय तक गारंटीड एडिशन भी एड ऑन होगा.

Published date india.com Updated: January 8, 2026 7:24 PM IST
LIC लेकर आया नया प्लान, वन टाइम प्रीमियम और लाइफटाइम मिलेगा इनकम और रिस्क कवर, जानें सारी डिटेल
LIC के जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान में मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये तक का है.

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) देश की सबसे भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी है. LIC समय-समय पर अपनी पॉलिसी में कुछ बदलाव करती है.नई पॉलिसी भी लॉन्च की जाती है.नए साल में LIC ने नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान 12 जनवरी से एक्टिव हो जाएगा. इस प्लान का नाम जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान ( LIC Jeevan Utsav Single Premium ) है. LIC के इस प्लान में आपको सिर्फ वन टाइम प्रीमियम देना होगा. इसके बाद आपको लाइफटाइम इनकम और रिस्क कवर मिलता रहेगा.

जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान को जानिए
LIC का जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग है. इस प्लान का नंबर 883 है और UIN 512N392V01 है. इसका रिटर्न शेयर मार्केट से जुड़ा नहीं होगा. इसके बेनिफिट पहले से फिक्स रहेंगे. इस प्लान में तय समय तक गारंटीड एडिशन भी एड ऑन होगा.

कौन ले सकता है ये प्लान?

  • LIC के जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान लेने के लिए एज लिमिट 30 दिन से लेकर 65 साल तक है.
  • इस स्कीम में मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये तक का है. मैक्सिमम लिमिट तय नहीं है.
  • इस प्लान में गारंटीड एडिशन के रूप में हर पॉलिसी साल के अंत में 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये सम एश्योर्ड जोड़े जाएंगे, जो गारंटीड एडिशन अवधि तक मिलेंगे.

सर्वाइवल बेनिफिट
अगर पॉलिसी होल्डर जिंदा रहता है, को उसे सर्वाइवव बेनिफिट के 2 इनकम ऑप्शन मिलते हैं. पहला- रेगुलर इनकम बेनिफिट. दूसरा-फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट. रेगुलर इनकम बेनिफिट में हर साल बेसिक सम एश्योर्ड का 10% हिस्सा मिलता है, जो 7 से 17 साल के बाद शुरू होता है. वहीं, फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट में 10% इनकम को बाद में लेने के लिए जमा किया जा सकता है.

कितना मिलता है ब्याज?
इस प्लान में जमा रकम पर LIC 5.5% सालाना कंपाउंड इंटरेस्ट देती है. साथ ही जरूरत पड़ने पर रकम निकाली जा सकती है.

डेथ बेनिफिट?
अगर पॉलिसी एक्टिव रहते हुए पॉलिसीहोल्डर की मौत हो जाती है, तो नॉमिनी को सम एश्योर्ड ऑन डेथ और सभी गारंटीड एडिशन मिलेंगे. सम एश्योर्ड ऑन डेथ मिलेगा. इसमें बेसिक सम एश्योर्ड या टेबुलर सिंगल प्रीमियम का 1.25 गुना मिलेगा, इनमें से जो भी ज्यादा होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कहां से खरीद सकते हैं ये प्लान?
जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान को आप LIC की ऑफिशियल वेबसाइट, LIC के लाइसेंस्ड एजेंट, कॉरपोरेट एजेंट, ब्रोकर, इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म्स से खरीद सकते हैं.

पिछले साल LIC ने लॉन्च की थी ये पॉलिसी
LIC ने पिछले साल LIC प्रोटेक्शन प्लान (Plan 886), LIC बीमा कवच प्लान (Plan 887), LIC जन सुरक्षण प्लान (Plan 880), LIC बीमा लक्ष्मी (Plan 881) और LIC स्मार्ट पेंशन प्लान (Plan 879) लॉन्च किया था.

लैप्स पॉलिसी को भी कर सकते हैं रिवाइव
नई पॉलिसी के साथ LIC ने लैप्स पॉलिसी वालों को भी राहत दी है. LIC ने देशभर में एक खास रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है. ये कैंपेन 2 मार्च तक चलेगा. इस दौरान नॉन-लिंक्ड पॉलिसियों पर लेट फीस में 30% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके तहत 5,000 रुपये तक का बेनिफिट लिया जा सकता है. जबकि, माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसियों पर पूरी लेट फीस माफ की जा रही है.

कब तक करवा सकते हैं पॉलिसी रिवाइव
लैप्स पॉलिसीहोल्डर पहली बार प्रीमियम न भर पाने की तारीख से 5 साल के अंदर अपनी पॉलिसी रिवाइव कर सकते हैं. हालांकि, मेडिकल या हेल्थ शर्तों में कोई छूट नहीं मिलेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.