Local Holiday In Maharashtra On December 6 Will It Impact The Stock Market Find Out Here
6 दिसंबर को महाराष्ट्र में स्थानीय छुट्टी, क्या शेयर मार्केट पर भी पड़ेगा असर; जानिए यहां
6 दिसंबर 2024 को महाराष्ट्र में डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है. हालांकि, यह शेयर बाजार को प्रभावित नहीं करेगा, और ट्रेडिंग गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी.
Stock Market: महाराष्ट्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर 6 दिसंबर 2024 को ‘स्थानीय अवकाश’ घोषित किया है. इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है. डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता और एक महान समाज सुधारक थे. उनका निधन 6 दिसंबर, 1956 को दिल्ली में हुआ था. उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए यह अवकाश विशेष रूप से मुंबई और उसके उपनगरों में घोषित किया गया है.
शेयर मार्केट पर नहीं होगा असर
6 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने के बाद, लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस दिन शेयर मार्केट बंद रहेगा? इस संदर्भ में सूत्रों का कहना है कि यह अवकाश केवल मुंबई और उसके उपनगरों के लिए है और इसे Negotiable Instruments Act के तहत सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता नहीं दी गई है.
इस कारण, मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में ट्रेडिंग गतिविधियां जारी रहेंगी. हालांकि, एक्सचेंजों की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं हुआ है.
दिसंबर में मार्केट की छुट्टियां
दिसंबर 2024 में भारतीय शेयर मार्केट केवल क्रिसमस (25 दिसंबर) के दिन बंद रहेगा. इसके अलावा, मार्केट हर शनिवार और रविवार को भी बंद रहता है. इस महीने में चार शनिवार (7, 14, 21 और 28 दिसंबर) और पांच रविवार (1, 8, 15, 22 और 29 दिसंबर) पड़ेंगे.
दिसंबर में कुल 10 छुट्टियां
दिसंबर 2024 में, यदि क्रिसमस की छुट्टी को भी शामिल कर लिया जाए, तो पूरे महीने में मार्केट 10 दिन बंद रहेगा. इसका अर्थ है कि 31 दिनों के महीने में केवल 21 दिन ही ट्रेडिंग गतिविधियां होंगी.
गौरतलब है कि 6 दिसंबर को महाराष्ट्र में स्थानीय अवकाश के बावजूद शेयर मार्केट सामान्य रूप से काम करेगा. निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मार्केट पर इस छुट्टी का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. दिसंबर में मार्केट की गतिविधियों के लिए क्रिसमस के अलावा किसी अन्य अवकाश की योजना नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.