लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत UP के इन शहरों में घर खरीदने का शानदार मौका, जितना जल्दी पेमेंट उतना ज्यादा डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा

UP Housing Board flats scheme 2026: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने राज्य के 7 बड़े शहरों में 1, 2, 3 और 4 BHK फ्लैट्स के लिए 'पहले आओ-पहले पाओ' योजना शुरू की है. वहीं, समय पर भुगतान करने वाले खरीदारों को 6% तक की बंपर छूट मिलेगी.

Written by: Satyam Kumar
Published: June 6, 2026, 3:19 PM IST

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसी बड़े शहर में अपने बजट में एक खूबसूरत और सुरक्षित आशियाने की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार मौका आया है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UP Housing Board) ने राज्य के 7 प्रमुख शहरों में फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरू कर दी है, जहां ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर लोगों को मनपसंद घर चुनने का मौका मिल रहा है. सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप तय समय के भीतर भुगतान करते हैं, तो आपको फ्लैट की कुल कीमत पर भारी-भरकम छूट भी मिलेगी.

‘पहले आओ-पहले पाओ’ आधार पर फ्लैट

इस खास स्कीम के तहत यूपी के सात बड़े शहरों, लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद में फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं. इसमें आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार 1 BHK, 2 BHK, 3 BHK और 4 BHK फ्लैट्स का चुनाव कर सकते हैं. लखनऊ की अवध विहार व वृंदावन योजना, गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार और कानपुर की अंबेडकरपुरम जैसी प्राइम लोकेशंस पर ये आशियाने बुकिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

जल्दी पेमेंट करने पर ज्यादा डिस्काउंट?

आवास विकास परिषद ने उन खरीदारों के लिए एक बेहद आकर्षक डिस्काउंट ऑफर निकाला है जो पूरा भुगतान जल्दी करना चाहते हैं. अगर आप अलॉटमेंट के बाद महज 45 दिनों के भीतर पूरी रकम चुका देते हैं, तो आपको फ्लैट की कुल कीमत पर सीधे 6% की छूट मिलेगी. वहीं, 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करने पर 5% और 90 दिनों के भीतर पेमेंट पूरा करने पर 4% की फ्लैट छूट दी जाएगी, जिससे आपके लाखों रुपये बच सकते हैं.

RERA रजिस्टर्ड हैं सभी प्रोजेक्ट्स

सरकारी फ्लैट खरीदने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको धोखाधड़ी या काम लटकने का कोई डर नहीं होता. परिषद के अनुसार, इस योजना के तहत बेचे जा रहे सभी फ्लैट्स पूरी तरह से रेरा (RERA) रजिस्टर्ड और स्वीकृत हैं, जो खरीदारों को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा की गारंटी देते हैं. इसके साथ ही, इन सभी अपार्टमेंट्स का निर्माण भूकंपरोधी और अग्निरोधी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके बेहद मजबूती से किया गया है.

घर बैठे कैसे-कहां से करें बुकिंग?

अपने सपनों के आशियाने की बुकिंग करने के लिए आपको कहीं धक्के खाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे इनकी आधिकारिक वेबसाइट (upavp.in) पर जाकर पूरी डिटेल्स देख सकते हैं. परिषद ने अपने विज्ञापन में एक क्यूआर कोड (QR Code) भी दिया है, जिसे स्कैन करके सीधे फ्लैट्स की लिस्ट और बुकिंग पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा, किसी भी तरह की पूछताछ या मदद के लिए आप उनके टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5333 या 0522-2236803 पर बेझिझक कॉल कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.