Petrol-Diesel Price Cuts: इस राज्य में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें क्या हैं नए रेट

Petrol-Diesel Price Cut: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को विधानमंडल में राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया. बजट की मदद से उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं.

Written by: Gargi Santosh
Published: June 28, 2024, 4:31 PM IST

Maharashtra Budget 2024-25: पेट्रोल और डीजल की महंगाई के मोर्चे पर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. शुक्रवार को राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को घटा दिया है. पेट्रोल रेट में 65 पैसे की कटौती की गई है, तो वहीं डीजल 2.07 रुपये सस्ता हो गया है. जानकारी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सस्ता होगा. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधानमंडल में राज्य का 2024-25 का बजट पेश करते वक्त इस बात का ऐलान किया.

पेट्रोल-डीजल पर घटा टैक्स, जानें नया परसेंटेज

बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, मुंबई के लिए डीजल पर टैक्स को 24 फीसदी से घटाकर 21 फीसदी किया जा रहा है. इससे डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगी. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल पर टैक्स को 26 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी किया जा रहा है. इससे पेट्रोल की कीमतें 65 पैसे प्रति लीटर घट जाएंगी.

बता दें मुंबई में इस समय पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. वहीं, डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिली है.

महिलाओं के खाते में आएंगे 1,500 रुपये

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश किया. इस बजट में उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने की घोषणा की है. जानकारी के अनुसार, यह केवल 21 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाओं को ही मिलेगा. अजित पवार ने कहा, ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन (मेरी प्यारी बहन) योजना’ को जुलाई महीने से लागू किया जाएगा. राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले इसे लागू किया जा रहा है.

फ्री में सिलेंडर देने की घोषणा

यही नहीं इस बजट में योग्य लाभार्थियों को तीन फ्री सिलेंडर देने की भी घोषणा की गई है. अजित पवार ने ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा स्कीम’ की घोषणा की. जानकारी के अनुसार, इस स्कीम में 5 लोगों के परिवार को सालभर में 3 फ्री गैस सिलेंडर मिलेंगे. स्कीम लागू हो जाने से 52,16,412 परिवारों को लाभ मिलेगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.