By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Business Hindi
- Maharashtra Government To Make The Law In The Favor Of Farmers
Maharashtra Government: किसानों की सुरक्षा और MSP तय करने के लिए महाराष्ट्र सरकार बनाएगी नया कानून
किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार किसानों के हित में नया कानून लाएगी.
Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार किसानों की सुरक्षा और एमएसपी (MSP) को सुनिश्चित करने के लिए नया कानून लाने की तैयारी में है. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat)ने 17 नवंबर को कहा कि नए कानून के तहत सरकार की तरफ से निर्धारित MSP से नीचे किसानों की फसल खरीदने वाले कारोबारियों को जेल हो सकेगी.
उन्होंने आगे कहा कि हम इस पर विचार कर रहे हैं कि हम अपने किसानों के कल्याण के लिए क्या कर सकते हैं. जो काम हम करना चाहते हैं उसमें एक ये है कि हम उन कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्वाई करने का प्रवधान करेंगे जो किसानों से उनकी फसल MSP से कम पर खरीदते हैं.
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने आगे कहा कि इस तरह के कानून का मसौदा तैयार करने के लिए जल्द ही एक कैबिनेट उप समिति बनाई जाएगी.
बता दें, महाराष्ट्र सरकार का यह फैसला उस समय सामने आया है जब विपक्ष शासित राज्य भाजपा के अगुआई वाली केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. इस विरोध की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि केंद्र सारकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों में MSP का उल्लेख नहीं किया गया है. विपक्ष का कहना है कि इससे यह आशंका पैदा हो गई कि कृषि उपज को व्यापारियों को सीधे बेचने की अनुमति दी जाती है, तो एमएसपी की तुलना में किसानों को कम कीमत मिलेगी.
गौरतलब कि महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध के तरीके पर एकमत नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गठबंधन की अहम घटक शिवसेना केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है. वहीं, कांग्रेस नेतृत्व ने देश के सभी कांग्रेस शासित राज्यों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के लागू होने के रास्ते में वैधानिक तरीके से रोड़ा अटकाया जाए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें