
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
बदलते जमाने के साथ-साथ महिलाओं को लेकर समाज की सोच भी बदली है. अब महिलाएं सिर्फ घर की दहलीज तक सीमित नहीं हैं. वो दहलीज पार करके आत्मनिर्भर बनने निकल रही हैं. सरकार भी इसमें महिलाओं की मदद करती है. खासकर ग्रामीण और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को उड़ान देने के लिए केंद्र सरकार ने महिला समृद्धि योजना शुरू की है. यह योजना में खुद का काम शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से 1 लाख 40 हजार रुपये का लोन बिना गारंटी के दिया जाता है. सरकार काम शुरू करने के लिए ट्रेनिंग भी देगी.
महिला समृद्धि योजना क्या है?
महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana) केंद्र सरकार की एक योजना है, जो गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता देना है.
कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा?
काम शुरू करने के लिए सरकार देगी ट्रेनिंग
यह योजना खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए बनाई गई है. इसके तहत महिलाओं को समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप) में अपना काम शुरू करने की ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग के दौरान भत्ता भी मिलता है.
कितने रुपये मिलते हैं?
कब चुकाना होगा लोन?
लिया गया लोन लगभग 3.5 वर्षों में चुकाना होता है. किस्त तिमाही में आती है. अगर लाभार्थी इस योजना के तहत लिया गया लोन समय पर चुका देती हैं, तो वे भविष्य में NSFDC की अन्य लोन योजनाओं का लाभ भी ले सकती हैं.
कैसे करें अप्लाई?
जरूरी दस्तावेज?
इस योजना का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड, SHG मेंबर आईडी, इनकम सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट डिटेल की जरूरत पड़ेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.