नई दिल्ली: गाड़ी खरीदने की प्लानिंग करने वालों की खुशी इस दिवाली दोगुनी होने वाली है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी दिवाली के इस शुभ मौके पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है. ग्राहकों को अरेना डिलपशिप और नेक्सा डिलरशिप की ओर से खरीदी गई गाड़ियों में यह ऑफर दिया जाएगा. तो अगर आप भी इस दिवाली नई गाड़ी घर लाने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा है. कंपनी अरेना डीलरशिप की ओर से खरीदी जाने वाली Vitara Brezza, Dzire, Swift, Alto, Alto K10, Celerio और Eeco जैसी गाड़ियों पर ग्राहकों को खास डिस्काउंट देगी. वहीं नेक्सा डीलरशिप की ओर से खरीदी जाने वाली गाड़ियों जैसे- Baleno, Ciaz, Ignis, S-Cross और XL6 पर भी कंपनी डिस्काउंट दे रही है.
आज हड़ताल पर हैं देशभर के सरकारी बैंक, कामकाज होगा प्रभावित
इस साल के आंकड़ों के मुताबिक मारुति की बलेनो दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है. बलेनो को नेक्सा शोरूम्स के जरिए ही बेचा जाता है. मारुति अपनी इस कार पर 15 हजार रुपए का कंज्यूमर ऑफर, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर और 5 हजार रुपए तक कॉर्पोरेट ऑफर दे रही है. ग्राहक इसमें 35 हजार रुपए तक बचा सकते हैं. वहीं इग्निस के पेट्रोल वैरिएंट पर कंपनी 35 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है. इसमें 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा मारुति सुजुकी सियाज के पेट्रोल वैरिएंट पर 25 हजार रुपए का कंज्यूमर ऑफर, 30 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर दे रही है. यानी यह गाड़ी खरीदने पर ग्राहक 65 हजार रुपए तक बचा सकता है. वहीं इसके डीजल वैरिएंट पर कंपनी 25 हजार कंज्यूमर ऑफर प्लस 5 साल की वॉरंटी दे रही है. इसमें 30 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है. ग्राहक इस गाड़ी की खरीद पर 87 हजार रुपए तक बचा सकेंगे.
मारुति सुजुकी की एस-क्रॉस की तो कंपनी इसमें 50 हजार रुपए के कंज्यूमर ऑफर के साथ 5 साल की वॉरंटी, 30 हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर दे रही है. इसकी खरीद पर ग्राहक की कुल 1.13 लाख रुपए तक की बचत होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.