दो करोड़ कारों का उत्पादन करने वाली देश की पहली कंपनी बनी मारुति सुजुकी

वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारत में 2 करोड़ कारों का उत्पादन किया.

Updated: July 23, 2018, 4:24 PM IST

नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारत में 2 करोड़ कारों का उत्पादन किया. इस लक्ष्य को हासिल करने वाली मारुति सुजुकी देश की पहली कार कंपनी है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिडेट ने बयान में कहा कि इस मुकाम को हासिल करने में उसे 34 वर्ष 6 महीने लगे. उसने दिसंबर 1983 में उत्पादन शुरू किया था.

HCL के चेयरमैन शिव नादर ने तिरुपति मंदिर को दान किये एक करोड़ रुपये

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिचि अयुकावा ने कहा कि दो करोड़ का उत्पादन लक्ष्य हासिल करना मारुति सुजुकी ब्रांड में लोगों के विश्वास का सबूत है.  मारुति ने कहा कि 2 करोड़ वाहनों में से 1.43 करोड़ कारें कंपनी के गुरुग्राम संयंत्र में बनायी गयी हैं जबकि 56.2 लाख वाहनों का निर्माण मानेसर संयंत्र में हुआ है. कंपनी ने दस लाख कारों का उत्पादन का आंकड़ा मार्च 1994 में छुआ. अप्रैल 2015 में 50 लाख वाहन आंकड़े और मार्च 2011 में एक करोड़ कारों के उत्पादन लक्ष्य को पार किया. (इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.