नई दिल्ली. देश में त्योहारी सत्र अभी शुरू नहीं हुआ लेकिन मोबाइल बाजार में पटाखे फूटने शुरू हो गए हैं. शियोमी के मी ए1 तथा वीवो के वी7प्लस की बिक्री इसी सप्ताह शुरू होगी तो सबसे चर्चित फोनों में से एक आइफोन मंगलवार को बाजार में आ सकता है. बाजार सूत्रों के अनुसार कंपनियों की नये उत्पादों के साथ त्योहारी मौसम में बड़ी से बड़ी बाजार हिस्सेदारी पर निगाह है और वे ग्राहकों को लुभाने के लिए अनेक छूट, पेशकश भी ला रही हैं.
Highlights
ग्राहकों को लुभाने के लिए अनेक छूट
वीवो के वी7प्लस की बिक्री इसी सप्ताह शुरू होगी
स्मार्टफोन मी ए1 की बिक्री मंगलवार को शुरू होगी
चीन की प्रमुख हैंडसेट कंपनी शियोमी का नया स्मार्टफोन मी ए1 की बिक्री मंगलवार को शुरू होगी. एंड्रायड वन आधारित 5–5 ईंच डिस्प्ले वाले मी ए1 में फुल मेटल बाडी, 12-12 एमपी का डुअल कैमरा, 4जीबी रैम, 64 जीबी रोम व 3080 एमएएच की बैटरी है. इसकी कीमत 14,999 रुपये है और यह आनलाइन, आफलाइन बिकेगा.
वहीं दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल अपना नया आईफोन मंगलवार को पेश कर सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि नाम, डिजाइन व फीचर को लेकर भारी अटकलों के बीच कंपनी यह नया फोन ऐसे समय में पेश कर रही है जबकि उसकी भारत जैसे नये बाजारों पर निगाह है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि भारत के लिए उसकी क्या रणनीति रहेगी.
इसी तरह भारतीय बाजार पर पूरी तरह ध्यान दे रही चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के नये स्मार्टफोन वी7प्लस की बिक्री 15 सितंबर से होगी जिसकी कीमत 21,990 रुपये है. कंपनी को उम्मीद है कि इस पेशकश के जरिए वह कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले इस खंड में अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगी. वीवो 7 प्लस में 24एमपी का सेल्फी कैमरा, फुल व्यू डिस्प्ले, 4जीबी रैम, 64 जीबी मैमोरी व 3225 एमएएच की बैटरी है.
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में अधिकाधिक हिस्सेदारी पाने की यह कवायद प्रीमियम खंड के स्मार्टफोन तक सीमित रहेगी, ऐसा नहीं लगता. रिलायंस जियो के बहुचर्चित फीचर फोन जियोफोन की आपूर्ति नवरात्रों से शुरू होनी है. उद्योग सूत्रों का दावा है कि कंपनी ने 24 अगस्त से शुरू हुई प्री-बुकिंग के पहले तीन दिन में ही 60 लाख से अधिक फोन के लिए बुकिंग कर ली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.