मुकेश अंबानी फिर बने भारत के शीर्ष धनकुबेर

फोर्ब्स द्वारा सोमवार को जारी अरबपतियों की सूची के अनुसार, पिछले 21 वर्षो में अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स 16वीं बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे।

Published: March 3, 2015, 11:52 AM IST

वाशिंगटन :  भारत में इस वर्ष अरबपतियों की संख्या 90 पहुंच गई, जिसमें मुंकेश अंबानी एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गए। फोर्ब्स द्वारा जारी वार्षिक सूची में भारतीय अरबपतियों में इस बार 28 नए अरबपति शामिल हुए हैं।

फोर्ब्स द्वारा सोमवार को जारी अरबपतियों की सूची के अनुसार, पिछले 21 वर्षो में अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स 16वीं बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे। बिल गेट्स की पिछले वर्ष की 76 अरब डॉलर की संपत्ति इस वर्ष बढ़कर 79.2 अरब डॉलर हो गई तथा वह लगातार दूसरे वर्ष दूरसंचार दिग्गज कार्लोस स्लिम हेलू को पछाड़ने में सफल रहे।

हेलू की संपत्ति पिछले वर्ष 72 अरब डॉलर से बढ़कर इस वर्ष 77.1 अरब डॉलर हो गई। दुनिया के सबसे अमीर आदमी रह चुके वारेन बफेट इस वर्ष एक स्थान ऊपर उठकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए। बफेट की मौजूदा संपत्ति 72.7 अरब डॉलर की है। स्पेन के कपड़ा व्यवसायी एमानसियो ओरटेगा 64.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति रहे। इस सूची में पांचवें स्थान पर ओरेकल के मालिक लैरी एलिसन हैं। एलिसन की संपत्ति 54.3 अरब डॉलर की है।

दुनिया के सर्वाधिक रईसों की इस सूची में अमेरिका 536 अरबपतियों के साथ शीर्ष पर है, जबकि 213 अरबपतियों के साथ चीन दूसरे जबकि 103 अरबपतियों के साथ जर्मनी और 90 अरबपतियों के साथ भारत चौथे स्थान पर है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में अकेले 131 अरबपति हैं जो अमेरिका और चीन के बाद दुनिया के किसी भी देश से अधिक है। पूरी दुनिया में इस वर्ष रईसों की सूची में 290 अरबपतियों का इजाफा हुआ, जो अब तक का सर्वाधिक है।भारतीय रईसों की बात करें तो 21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी दुनिया के 39वें सर्वाधिक अमीर व्यक्ति हैं।

भारतीय अरबपतियों की सूची और दुनिया में उनकी जगह :

1. मुकेश अंबानी : 21 अरब डॉलर (39)

2. दिलीप सांघवी : 20 अरब डॉलर (44)

3. अजीम प्रेमजी : 19.1 अरब डॉलर (48)

4. शिव नाडर : 14.8 अरब डॉलर (66)

5. हिंदुजा बंधु : 14.5 अरब डॉलर (69)

6. लक्ष्मी मित्तल : 13.5 अरब डॉलर (82)

7. आनंद कृष्ण : 9.7 अरब डॉलर (129)

8. कुमार मंगलम बिड़ला : 9 अरब डॉलर (142)

9. उदय कोटक : 7.2 अरब डॉलर (185)

10. गौतम अडानी : 6.6 अरब डॉलर (208)

11. सुनील मित्तल : 6.6 अरब डॉलर (208)

12. साइरस पूनावाला : 6.6 अरब डॉलर (208)

13. देशबंधु गुप्ता : 5.8 अरब डॉलर (254)

14. सावित्री जिंदल एवं परिवार : 5.3 अरब डॉलर (283)

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने पहली बार दुनिया के शीर्ष 20 रईसों में प्रवेश किया। 33.4 अरब डॉलर की संपत्ति वाले जुकरबर्ग इस समय दुनिया के 16वें सबसे रईस व्यक्ति हैं।

इस वर्ष दुनिया के रईसों की इस सूची में महिला अरबपतियों की संख्या अब तक की सर्वाधिक रही। पिछले वर्ष 172 की तुलना में इस वर्ष महिला अरबपतियों की संख्या बढ़कर 197 हो गई।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.