मुकेश अंबानी ने किया का बड़ा ऐलान, जियो 4जी की सभी सेवाएं होगी इतने महीनें तक फ्री

नोटबंदी के मुद्दे पर उन्होंने मोदी को धन्यवाद दिया और साथ ही जियो 4जी सिम की हाथोंहाथ और तेज़ी से बिक्री के लिये देश की जनता का शुक्रिया अदा किया।

Written by: Komal Badodekar
Updated: December 1, 2016, 2:48 PM IST

रिलांयस ग्रुप के चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। अंबानी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जियो 4जी सिम के सभी ग्राहकों के लिए 31 मार्च तक सभी सेवाएं मुफ्त दी जाएंगी।

इतना ही नहीं उन्होंने जियो के ग्राहकों के लिए ‘हैप्पी न्यू ईयर’ प्लान भी पेश किया गया है जिसके तहत 31 मार्च तक अनलिमिटेड डाटा, कॉल, वीडियो और वाईफाई पूरी तरह से फ्री कर दिया है। यह भी पढ़ें: 50 रुपये/ जीबी डेटा, 135 mbps स्पीड के साथ रिलायंस जियो हुआ आधिकारिक तौर पर लॉन्च

इसके अलावा नोटबंदी और जारी किये गए नए नोटों पर मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और साथ ही जियो 4जी सिम की हाथोंहाथ और तेज़ी से बिक्री के लिये देश की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जियो को जनता ने भरपूर प्यार दिया,लेकिन अन्य ऑपरेटरों ने हमारा साथ नहीं दिया।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो एक डाटा-स्ट्रॉन्ग नेटवर्क है और भारत का हर एक जियो ग्राहक एक औसत ब्रॉडबैंड उपभोक्ता की तुलना में 25 गुना ज्यादा डाटा का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जियो अब देश की सबसे तेजी से बढ़ती हुई टेक फर्म है। जियो पहले तीन महीनों में वॉट्सऐप, फेसबुक और स्काइप से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ी। यह भी पढ़ें: रिलायंस Jio 4G SIM में पोर्ट कर सकेंगे कोई भी नंबर, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

गौरतलब है कि रिलायंस की 4जी जियो सिम सेवा को लेकर हाल ही में आए आंकड़े बताते हैं कि जियो ने तीन महीने से भी कम वक्त में पांच करोड़ यूजर्स जोड़े हैं और कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पांच सितंबर को अपने परिचालन के बाद से अब तक हर मिनट 1000 और हर दिन छह लाख ग्राहक जोड़ने का कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने बताया कि 83 दिनों में उसके उपयोक्ताओं की संख्या पांच करोड़ को पार कर गई है। गौरतलब है कि ट्राई (TRAI) ने पिछले दिनों आदेश दिया था जिसके मुताबिक, 3 दिसंबर के बाद जियो सिम खरीदने वालों को वेलकम ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.