
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP)के जरिए म्यूचुअल फंड में इंवेस्टमेंट करना अब आसान हो गया है. म्यूचुअल फंड्स में बाकी अन्य निवेश स्कीमों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है. SIP को इंवेस्टमेंट का सबसे अच्छा तरीका तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये रेगुलर इनकम वाले लोगों के लिए इंवेस्टमेंट का एक सेफ और आसान ऑप्शन जरूर हो सकता है. SIP में अगर स्मार्ट तरीके से इंवेस्टमेंट किया जाए, तो लॉन्ग टर्म में यह आपकी जरूरत पर अच्छा रिटर्न देता है. आइए समझते हैं कि कैसे आप स्मार्ट तरीके से हर रोज 150 रुपये मार्केट में लगाकर 45 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.
SIP के एड में आपने एक डिस्क्लेमर जरूर सुना और पढ़ा होगा- Mutual fund investments are subject to market risks, read all scheme related documents carefully. SIP के जरिए आप म्यूचुअल फंड्स मार्केट में इंवेस्टमेंट करते हैं. ये शेयर मार्केट से लिंक होता है. ऐसे में मार्केट की हालत के हिसाब से कभी-कभी आपको खराब रिटर्न भी मिल सकता है. हालांकि, म्यूचुअल फंड्स को क्वॉलिफाइड फंड मैनेजर हैंडल करते हैं, इसलिए इसमें आपका पैसा डूबने का खतरा काफी कम होता है.
हर दिन लगाया 150 रुपये तो कैसे बनेंगे 45 लाख?
इसे हम एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं. आपने इंवेस्टमेंट के लिए एक SIP प्लान लिया. इसमें आपको हर महीने 4500 रुपये इंवेस्ट करना होगा. हिसाब लगाए तो हर रोज निवेश की रकम 150 रुपये हुई. इस तरह रोज 150 रुपये लगाकर आपने सालाना 54 हजार का इंवेस्ट किया.
लॉन्ग टर्म रखना होगा इंवेस्टमेंट
अच्छा रिटर्न पाने के लिए आपको आपना इंवेस्टमेंट लॉन्ग टर्म रखना होगा. यानी अगर आप 20 साल तक हर महीने 4500 का इंवेस्टमेंट करते हैं, तो SIP में कुल 10.80 लाख रुपये जमा होगी. इन 20 सालों में आपकी SIP मैच्योर होगी.आम तौर पर SIP में लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट पर सालाना 12% का रिटर्न मिलता है. ऐसे में 20 साल में इस रकम पर आपके 34,16,166 रुपये बनेंगे.
ब्याज के बाद कितना मिलेगा मैच्योरिटी अमाउंट?
34,16,166 रुपये के निवेश पर आपको इंटरेस्ट यानी ब्याज भी मिलेगा. ऐसे में यह रकम कुल 44,96,166 रुपये बैठेगी. यानी लॉन्ग टर्न रिटर्न के तहत आपको 20 साल बाद तकरीबन 45 लाख रुपये मिलेंगे.
SIP करते हैं तो इन बातों का रखना होगा ध्यान
SIP में तगड़ा रिटर्न चाहिए तो कब निवेश करना है सही?
SIP को लेकर सबसे बड़ा कंफ्यूजन ये होता है कि इसे कब लगाना चाहिए? जब मार्केट में बूम हो तब या जब मार्केट में डाउनफॉल हो तब? फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मार्केट का लेवल कुछ भी हो, अगर आपने SIP ले रखी है तो इसे जारी रखना सही रहता है. कुछ मार्केट रिसर्च और रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट के निचले स्तर (बॉटम) पर इंवेस्ट करने से पर्सेंटेज के हिसाब से रिटर्न थोड़ा बेहतर हो सकता है, लेकिन कुल वेल्थ क्रिएशन मार्केट के ऊपरी स्तर (पीक) पर शुरू किए गए SIP में कहीं ज्यादा होता है. SIP शुरू करने से आपको इस एवरेजिंग इफेक्ट का फायदा मिलता है. आप मार्केट के उतार-चढ़ाव की चिंता किए बिना धीरे-धीरे फंड तैयार कर सकते हैं.
अगर किसी महीने अकाउंट से SIP के पैसे डिडक्ट नहीं हुए तो?
ऐसा कई बार देखा गया है कि SIP तय डेट पर डिडक्ट नहीं हुई. इसके पीछे की वजह बैंक अकाउंट में कम बैलेंस या अकाउंट ब्लॉक होना हो सकता है. अगर किसी महीने SIP जमा नहीं किया या पैसे ऑटो डेबिट नहीं हो पाया, तो अगले महीने से SIP जाएगी. अगर SIP की डेट पर आपके अकाउंट में उपयुक्त बैंलेस नहीं है, तो बैंक चार्ज काट लेगी.
क्या किसी SIP को बीच में रोक सकते हैं?
कानूनी तौर पर फंड देकर SIP को पूरा करना होता है, लेकिन आप चाहें तो कंपनी को लिखित पत्र देकर बीच में रोक सकते हैं.
रिटर्न का कैलकुलेशन कैसे होता है?
रिटर्न का कैलकुलेशन FV = P × ({[1 + i]n – 1} / i) × (1 + i) फॉर्मूले पर किया जाता है.
क्या ऑनलाइन SIP कैलकुलेटर पर भरोसा करना सही है?
ऑनलाइन म्यूचुअल फंड SIP कैलकुलेटर रिटर्न की अनुमानित दर के आधार पर इंवेस्टमेंट में बढ़ोतरी का अनुमान देते हैं. हालांकि, यह कोई जरूरी नहीं है कि कैलकुलेटर में बताया गया अनुमान के मुताबिक ही रिटर्न मिले. इंवेस्टमेंट पर वास्तविक रिटर्न मार्केट की स्थितियों पर निर्भर है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.