New India Co Operative Bank Have Your Account In This Bank Rbi Imposes Ban On Withdrawing And Depositing Money Know What Next
इस को-ऑपरेटिव बैंक में आपका भी तो नहीं खाता? RBI ने पैसे निकालने, जमा करने पर लगा दी रोक; जानें अब आगे क्या?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (New India Co-operative Bank) से किसी भी प्रकार के लेनदेन पर अलगे 6 महीने के लिए पाबंदी लगा दी है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (New India Co-operative Bank) से किसी भी प्रकार के लेनदेन पर पाबंदी लगा दी है. खाताधारक छह महीने तक अब न तो इस बैंक में पैसा जमा कर सकेंगे और न ही निकाल सकेंगे. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के लेकर रिजर्व बैंक के निर्देश छह महीने के लिए लागू रहेंगे.
The Reserve Bank of India issues notice to the New India Co-operative Bank Limited, Mumbai, to hold all financial operations.
The notice says, “It is hereby notified for information of the public that…the Reserve Bank of India (RBI) …has issued certain Directions to New… pic.twitter.com/uwq2Gx2eY1
RBI ने कहा, ‘बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि वह जमाकर्ता के सेविंग या फिर करेंट खातों या किसी अन्य खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे.’ हालांकि बैंक कर्मचारियों के वेतन, किराये और बिजली के बिल जैसी कुछ आवश्यक मदों के संबंध में व्यय कर सकता है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: People gather outside the New India Co-operative Bank after the RBI issued a notice to halt all business pic.twitter.com/kkzXmCIMqe
खबर सामने आने के बाद शुक्रवार को बैंक की अलग-अलग शाखाओं के बाहर खाताधारकों की भारी भीड़ लग गई है. खाताधारक सुबह से ही बैंक के बाहर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.
जमाकर्ताओं का अब क्या होगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में मार्च 2024 तक 2436 करोड़ रुपये डिपॉजिट थे. डिपॉजिटर्स को जमा बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम करने का अधिकार है. जमाकर्ताओं से अपने क्लेम बैंक में जमा करने के लिए कहा गया है.
Add India.com as a Preferred Source
रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ को काबू करने के लिए बैंक के बाहर खड़े लोगों को बैंक कर्मी कूपन दे रहे हैं, ताकि वे अपने लॉकर खोल सके. हालांकि जिन लोगों के पैसे अकाउंट में जमा हैं, उन्हें पैसे निकालने की अनुमति नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.