Nifty 50 में फिफ्टी का क्या होता है मतलब? इसे समझ लिया तो हाथ में होगी मार्केट की पूरी कुंडली
निफ्टी 50 भारत के इन्वेस्टमेंट सिस्टम में केंद्रीय भूमिका निभाता है. यह करीब सभी मार्केट कॉम्पिटिटर्स के लिए एक बेंचमार्क तय करती है. निफ्टी 50 को ट्रैक करके निवेशक आसानी से समझ सकते हैं कि बाजार ऊपर जा रहा है या नीचे.
Updated Date:April 10, 2026 7:20 PM IST
By Anjali Karmakar Edited By Anjali Karmakar
पैसे से पैसा कमाने के लिए शेयर ट्रेडिंग युवाओं की पसंद बनता जा रहा है. जब भी शेयर बाजार की चर्चा होती है, तो दो शब्द बार-बार सुनने को मिलते हैं– सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty). इन दोनों के नाम सुनते ही हमारे दिमाग में शायद सिर्फ बड़े इन्वेस्टर का ख्याल आता है. सेंसेक्स और निफ्टी भारतीय शेयर मार्केट के दो प्रमुख इंडेक्स हैं. इनसे हम बाजार की स्थिति को समझ सकते हैं. निफ्टी के साथ अक्सर Nifty50 का जिक्र होता है. शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले ज्यादातर लोगों को इसका मतलब पता नहीं होता. अगर आपने इसे समझ लिया, तो आपके लिए ट्रेडिंग करना आसान हो जाएगा.
आइए जानते हैं क्या है निफ्टी 50? शेयर मार्केट में इसकी इतनी अहमियत क्यों है? निफ्टी 50 में शामिल होने के लिए किसी कंपनी को क्या करना होता है?
निफ्टी 50 क्या है?
Also Read
-
Cumulative या Non-Cumulative? आपके लिए कौन सी FD सही? किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
-
Budh nakshatra gochar 2026: सावधान! बुध बदल वाले हैं अपनी चाल,इन गलतियों से डूब सकता है निवेश, एक्सपर्ट से जानें इसका फैक्ट चेक
-
ईरान युद्ध बनेगा भारत के लिए वरदान! देश में आ सकता है 800 अरब डॉलर का निवेश, क्यों India की तरफ देख रही दुनिया
निफ्टी 50 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्टेड एक इंडेक्स है. इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की 50 बड़ी और एक्टिव रूप से कारोबार करने वाली कंपनियां शामिल होती हैं. ये कंपनियां बैंकिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, FMCG, एनर्जी, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में आगे हैं. इन कंपनियों का प्रदर्शन, उनकी मजबूत बाजार उपस्थिति और व्यापारिक मात्रा के कारण, पूरे बाजार की स्थिति का काफी हद तक सटीक प्रतिनिधित्व प्रदान करता है.
5 देश जहां सबसे ज्यादा तेल फूंक देते हैं लोग, जानिए रोजाना कितना करोड़ लीटर पेट्रोल जलाता है भारत?
निफ्टी 50 में उतार-चढ़ाव का कारण?
निफ्टी 50 निवेशकों को यह समझने में मदद करता है कि बाजार ऊपर जा रहा है, नीचे जा रहा है या स्थिर गति से चल रहा है. आम तौर पर इन कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा होता है, तो निफ्टी 50 में मार्केट ऊपर जाता है. जब कंपनियां संघर्ष कर रही होती हैं, तो इंडेक्स अक्सर तेजी से गिर जाता है. वहीं, सेंसेक्स (Sensex) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की 30 बड़ी कंपनियों की परफॉर्मेंस बताता है.
इसे निफ्टी 50 क्यों कहा जाता है?
निफ्टी 50 का मतलब बहुत सीधा है. 'निफ्टी' शब्द नेशनल और 50 को मिलाकर बना है. 50 इंडेक्स में शामिल कंपनियों की संख्या है. इसलिए, निफ्टी 50 का सीधा सा मतलब है NSE पर लिस्टेड 50 सबसे महत्वपूर्ण कंपनियां.
निफ्टी 50 के लिए कैसे होता है कंपनियों का सिलेक्शन?
हर बड़ी कंपनी निफ्टी 50 का हिस्सा नहीं बनती. इसका एक सिलेक्शन प्रोसेस होता है. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि इंडेक्स भरोसेमंद बना रहे. निफ्टी 50 में शामिल होने के लिए कंपनियों को 5 शर्तें पूरी करनी होती हैं.
- कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होनी चाहिए.
- इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन साइज बड़ा होना चाहिए.
- हाई लिक्विडिटी और रेगुलर बिजनेस एक्टिविटी होनी चाहिए.
कंपनी फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन जरूरतों को पूरा करती हो.
- कंपनी की स्टेबल बिजनेस हिस्ट्री होनी चाहिए.
हर 6 महीने में रिव्यू की जाती है लिस्ट?
कंपनियों की लिस्ट हर 6 महीने में रिव्यू की जाती है. अगर कोई कंपनी तय पैरामीटर्स को पूरा नहीं करती है, तो उसकी जगह किसी दूसरी योग्य कंपनी को शामिल किया जा सकता है. इससे निफ्टी 50 बदलते बाजार के मुताबिक अपडेट होती रहती है.
भारत से ज्यादा है अमेरिका के इस राज्य की इकोनॉमी, आबादी के मामले में झारखंड से भी पीछे
निफ्टी 50 का कैल्कुलेशन कैसे होता है?
निफ्टी 50 का कैल्कुलेशन फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन प्रोसेस से होता है. ये पब्लिक ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध शेयरों पर केंद्रित होती है. किसी कंपनी के शेयर की कीमत और कुल बकाया शेयरों की संख्या के मल्टीप्लायर से ही मार्केट कैपिटलाइजेशन को कैल्कुलेट किया जाता है. हालांकि, हर कंपनी का शेयर मार्केट में स्वतंत्र रूप से कारोबार के लिए उपलब्ध नहीं होती है. प्रमोटर, सरकारें या लॉन्गटर्म स्ट्रैटजिक इन्वेस्टर्स कुछ ऐसे शेयर रखते हैं, जिनका एक्टिव रूप से कारोबार नहीं होता है. यहीं पर फ्री-फ्लोट थ्योरी काम आती है.
उदाहरण से समझिए कैसे होता है निफ्टी 50 का कैल्कुलेशन?
मान लीजिए कि किसी कंपनी के कुल 1 करोड़ शेयर हैं. प्रति शेयर की कीमत 1,000 रुपये है. इनमें से सिर्फ 60% शेयर ही पब्लिक ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं. अब फॉर्मूला अप्लाई करते हैं:-
फ्री-फ्लोट मार्केट कैप = 1 करोड़ × 60% × 1,000 = 6,000 करोड़
निफ्टी 50 में प्रत्येक कंपनी का भार सभी 50 कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन की तुलना में उसके फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन पर निर्भर करता है.
निवेशकों के लिए निफ्टी 50 क्यों महत्वपूर्ण है?
निफ्टी 50 भारत के इन्वेस्टमेंट सिस्टम में केंद्रीय भूमिका निभाता है. यह करीब सभी मार्केट कॉम्पिटिटर्स के लिए एक बेंचमार्क तय करती है. निफ्टी 50 को ट्रैक करके निवेशक आसानी से समझ सकते हैं कि बाजार ऊपर जा रहा है या नीचे.
क्या आप भी करते हैं ऑफिस के मील वाउचर्स का इस्तेमाल? बदल गए इससे जुड़े टैक्स के नियम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:April 10, 2026 6:43 PM IST
Updated Date:April 10, 2026 7:20 PM IST