7th Pay Commission: जानिए- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA में कब से है बढ़ोतरी की संभावना

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में बढ़ोतरी की संभावना अगले साल जुलाई माह से की जा सकती है.

Published: November 16, 2020, 9:30 AM IST

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों (Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) को इस साल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance -DA) में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. लेकिन अगले साल जुलाई में बढ़ोतरी करने पर सरकार विचार कर सकती है.

बता दें, कोरोना वायरस के संकट के चलते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट लगी है. ऐसे हालात में सरकार ने जुलाई 2021 तक DA में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया था. DNA में छपी खबर के मुताबिक सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स पर असर पड़ेगा.

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक आदेश में कहा था कि सरकार ने यह फैसला किया था कि 1 जनवरी, 2020 से केंद्र सरकार के पेंशनर्स और केंद्र सरकार के कर्मचारियों और महंगाई राहत के लिए देय महंगाई भत्ते की एक्स्ट्रा किस्त का पेमेंट नहीं किया जाएगा.

व्यय विभाग (Department of Expenditure) ने कहा है कि 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से DA की बढ़ोतरी और अतिरिक्त किस्त का पेमेंट नहीं किया जाएगा.

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सरकारी खजाने पर पड़े विपरीत प्रभाव के चलते इस साल बढ़ोतरी नहीं की गई है. सरकार अब महंगाई भत्ते पर कर्मचारी और पेंशनर्स को जून 2021 के बाद ही राहत दे सकती है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.