नई दिल्ली। रेलवे टिकट की ऑनलाइन बुकिंग बड़ी पैमाने पर की जाती है. लेकिन आईआरसीटीसी के एक नए फैसले से उपभोक्ताओं को झटका लगा है. आईआरसीटीसी की वेबसाइट से एसबीआई समेत 6 बैंकों के डेबिट कार्ड के जरिए टिकट नहीं बुक किया जा सकेगा. हालाकि अभी भी सात बैंकों के कार्ड से भुगतान किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंकों और रेलवे के बीच सुविधा शुल्क के हिस्सेदारी में मदभेद के चलते यह फैसला लिया गया है.
इन सात बैंकों के कार्ड्स मान्य
इस वक्त अगर आप ई-टिकट बुक करना चाहते हैं तो एचडीएफसी, इंडियन ओवरसीज बैंक, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक से ही भुगतान कर सकते हैं. बाकी बैंकों के कार्ड्स मान्य नहीं होंगे.
सुविधा शुक्ल की साझेदारी पर विवाद
इससे पहले आईआरसीटीसी ने बैंको से सुविधा शुक्ल की आधी राशि बांटने को कहा था. इसपर इंडियन बैंक एसोसिएशन और आईआरसीटीसी ने बातचीत की लेकिन इस मुद्दे को कोई समाधान नहीं निकला.
नोटबंदी के बाद आईआरसीटीसी ने सुविधा शुल्क 20 रुपए घटा दिया था. आनलाइन भुगतान लेने वाले सभी मर्चेंट को एक हिस्सा संबंधित बैंक को देना होता है जिसके कार्ड के जरिए भुगतान होता है. लेकिन आईआरसीटीसी ने ऐसा करने से मना कर दिया और 6 बैंकों को बुकिंग प्रॉसेस से ब्लॉक कर दिया गया है.
यह बातें भी जानें
वर्तमान में बैंकों को 1000 रुपए तक के कार्ड ट्रांजेक्शन पर 0.25 फीसदी और 1000 से 2000 रुपए के ट्रांजेक्शन पर 0.5 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट अमाउंट वसूलने की अनुमति है. ज्यादा रकम के ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी तक एमडीआर लगाया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.