एनपीपीए ने तय किए डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली 84 दवाओं के खुदरा दाम

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Manoj Yadav
Updated Date:July 4, 2022 10:50 AM IST

Medicines Retail Price: एनपीपीए ने डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली 84 दवाओं के खुदरा दाम तय किए हैं. नियामक ने एक अधिसूचना में कहा कि दवा (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 द्वारा मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एनपीपीए ने दवाओं की खुदरा कीमतें तय की हैं.

Medicines Retail Price: दवाओं की कीमत तय करने संबंधी नियामक एनपीपीए ने मधुमेह, सिरदर्द और उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 84 दवाओं के लिए खुदरा कीमतें तय की हैं. राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने के लिए फॉर्मूलेशन की कीमतें भी तय की हैं.

Advertising
Advertising

नियामक ने एक अधिसूचना में कहा कि दवा (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 द्वारा मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एनपीपीए ने दवाओं की खुदरा कीमतें तय की हैं.

आदेश के अनुसार, वोग्लिबोस और (एसआर) मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड की एक टैबलेट की कीमत जीएसटी को छोड़कर 10.47 रुपये होगी.

यह भी पढ़ें: ITR Filing: ITR फाइल करने के लिए 31 जुलाई है Last Date, जानें-कब आप नहीं भर सकते हैं ITR-1?

इसी तरह पैरासिटामोल और कैफीन की कीमत 2.88 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई है. इसके अलावा एक रोसुवास्टेटिन एस्पिरिन और क्लोपिडोग्रेल कैप्सूल की कीमत 13.91 रुपये तय की गई है.

एक अलग अधिसूचना में एनपीपीए ने कहा कि उसने तरल चिकित्सा ऑक्सीजन और ऑक्सीजन इनहेलेशन (औषधीय गैस) की संशोधित अधिकतम कीमत को इस साल 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले क्यों गिरता जा रहा है रुपया, आम आदमी और अर्थव्यवस्था पर क्या होगा इसका असर | Explained

(Input-Bhasha)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें