इस राज्य में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देती है सरकार, पूरी करनी पड़ेगी ये शर्तें, जान लें स्कीम में अप्लाई का तरीका

Subhadra Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2024 को अपने जन्मदिन के मौके पर 'सुभद्रा योजना' की शुरुआत की थी.ये महिलाओं के बीच आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा सरकार की एक कल्याणकारी योजना है.

Published date india.com Updated: December 26, 2025 7:30 PM IST
इस राज्य में महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देती है सरकार, पूरी करनी पड़ेगी ये शर्तें, जान लें स्कीम में अप्लाई का तरीका
सुभद्रा योजना में अप्लाई के लिए महिला का ओडिशा की मूल निवासी होना जरूरी है.

बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की स्कीम चलाती है. BJP शासित राज्यों में भी अलग से महिलाओं पर क्रेंदित योजनाएं चलती हैं. सुभ्रदा योजना इसी में शामिल है. ओडिशा में सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के लिए ये योजना चला रही है. इस योजना का नाम भगवान जगन्नाथ की छोटी बहन देवी सुभद्रा के नाम पर रखा गया है. इस योजना में सिर्फ महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं. लाभार्थी महिलाओं को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की मदद मिलती है.

PM मोदी ने अपने जन्मदिन पर की थी योजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2024 को अपने जन्मदिन के मौके पर ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत की थी.ये महिलाओं के बीच आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा सरकार की एक कल्याणकारी योजना है. इसके जरिए महिलाएं अपना बिजनेस शुरू कर अपने आपको आत्मनिर्भर बना सकती हैं.

सुभद्रा कार्ड क्या है?
ये एक डेबिट कार्ड है, जो सभी लाभार्थियों को दिया जाता है, ताकि उन्हें अपने अकाउंट से रुपये निकालने में आसानी हो.

योजना में अप्लाई करने की क्या हैं शर्तें?

  • सुभद्रा योजना में अप्लाई के लिए महिला का ओडिशा की मूल निवासी होना जरूरी है.
  • सिर्फ 21 साल से लेकर 60 साल की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं.
  • महिला का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के तहत राशन कार्ड में जुड़ा होना चाहिए.
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

कौन-कौन इस योजना के दायरे से बाहर?

  • वार्ड सदस्य या पार्षद को छोड़कर किसी शहरी स्थानीय निकाय या पंचायती राज संस्था में निर्वाचित जन प्रतिनिधि को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • अगर आप टैक्स भरती हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
  • अगर आपको सरकार की किसी योजना के तहत 1500 रुपये महीना या सालाना 18 हजार से ज्यादा पेंशन मिलता है, तो इस स्कीम के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगी.
  • पूर्व या वर्तमान में विधायक या सांसद रही हैं, तो इस योजना के लिए अप्लाई नहीं कर सकती हैं.
  • किसी स्कॉलरशिप का लाभ ले रही हैं, तो ये योजना आपके लिए नहीं है.

कितनी मिलती है रकम?
इस योजना के जरिए पात्र महिलाओं के अकाउंट में दो किस्तों में 10 हजार रुपये भेजे जाते हैं. इस योजना को 5 सालों के लिए शुरू किया गया है. इस तरह से इस योजना की पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. इसके लिए राज्य सरकार ने 55,825 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया है. योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास सुभद्रा कार्ड होना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी
सुभद्रा योजना में अप्लाई के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट, रेजिडेंट प्रूफ, बैंक डिटेल, कास्ट सर्टिफिकेट होना चाहिए. आपका अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए.

ऑनलाइन अप्लाई का प्रोसेस?

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर subhadra.odisha.gov.in. पर जाएं.
  • होम पेज पर “Apply Now” पर क्लिक करें.
  • फॉर्म में सभी जानकारी भरें.
  • सभी डॉक्यूमेंट्स, जैसे-आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और फोटो अपलोड करें.
  • Submit बटन पर क्लिक कर दें.
  • आपको एक रिसिप्ट नंबर मिलेगा, जिससे आप अपना एप्लिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं.

अप्लाई करने का ऑफलाइन तरीका
इस स्कीम में अगर आपको ऑफलाइन अप्लाई करना है, तो किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र, सेवा केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय, सामान्य सेवा केंद्र पर जाकर फॉर्म ले सकते हैं.फॉर्म में सभी जानकारी भर कर ब्लॉक ऑफिस, शहरी स्थानीय निकाय ऑफिस, सामान्य सेवा केंद्र पर जाकर फॉर्म जमा कर दें.

टोल फ्री नंबर से मिलेगी जानकारी
सुभद्रा योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 14678 पर सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक कॉल कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.