इंस्टेंट मनी बचाने के लिए 'Buy Now Pay Later' ऑप्शन का करते हैं इस्तेमाल? समझ लें पूरा खेल, वरना जिंदगी भर चुकाते रहेंगे कर्ज

BNPL का फायदा लेने से पहले सबसे जरूरी बात है कि आपको एक तय समय सीमा में पैसा चुकाना होता है.अगर आप ऐसा नहीं कर पाते, तो आपको ब्याज देना होता है. ये ब्याज बकाया पर 24% तक हो सकता है.

Published date india.com Published: October 14, 2025 5:20 PM IST
इंस्टेंट मनी बचाने के लिए 'Buy Now Pay Later' ऑप्शन का करते हैं इस्तेमाल? समझ लें पूरा खेल, वरना जिंदगी भर चुकाते रहेंगे कर्ज
BNPL सुविधा का इस्तेमाल करते हुए ऐसे सामान ही खरीदने चाहिए, जिनका पेमेंट आप समय पर कर सकते हैं.

डिजिटल जमाने में आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ता जा रहा है. अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिन्त्रा या मिशो जैसी साइट पर हम कपड़ों से लेकर डोरमैट तक खरीद सकते हैं. टीवी और फ्रीज से लेकर हेड फोन तक में बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं. दशहरा-दिवाली जैसे फेस्टिव सीजन में तो नो कॉस्ट EMI औरबाय नाउ, पे लेटरऑफर की भरमार होती है. शुरुआत में हमें ये ऑफर बड़े आकर्षक और फायदेमंद लगते हैं. हम बिना जांच-पड़ताल किए प्रोडक्डपे लेटरपर खरीद लेते हैं. हालांकि, बिना इसकी शर्तें या कंडीशन्स जाने इसका फायदा लेना आपको भारी पड़ सकता है.

क्या हैबाय नाउ, पे लेटर?
अगर आपके पास पैसे नहीं हैं, तो भी आप खरीदारी कर सकते हैं. ‘बाय नाउ, पे लेटरआपको ये सुविधा देता है. मान लीजिए आईफोन की सेल शुरू हुई है. आपको आईफोन खरीदना है. आपके पास इसके लिए पर्याप्त पैसा नहीं है. आपबाय नाउ, पे लेटरऑप्शन के जरिए इसे खरीद सकते हैं. एक तरह से ये उधार में चीजें खरीदने जैसा है. कंपनी या बैंक आपको पेमेंट के लिए 20 दिन से 1 महीने का वक्त देती है. इस दौरान आपको पेमेंट क्लियर करना होता है.

टाइम पर पैसाचुकाने पर देना होगा ब्याज
BNPL का फायदा लेने से पहले सबसे जरूरी बात है कि आपको एक तय समय सीमा में पैसा चुकाना होता है.अगर आप ऐसा नहीं कर पाते, तो आपको ब्याज देना होता है. ये ब्याज बकाया पर 24% तक हो सकता है.

हिडेन चार्जेस से बढ़ जाती है सिरदर्दी
ज्यादातर BNPL स्कीम्स कहती हैं कि अगर आप टाइम पर पैसे चुका दो, तो कोई ब्याज नहीं लगेगा. अगर पेमेंट मिस हो जाए, तो हिडेन चार्जेस आपकी सिरदर्दी बढ़ा देंगे. इसमें लेट फीस, पेनल्टी, और कभी-कभी तो क्रेडिट कार्ड जितने भारी ब्याज लगते हैं. इस तरह किसी सामान की MRP से कहीं ज्यादा पैसा आप BNPL में चुकाते हैं.

क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है बुरा असर
इस ऑप्शन का इस्तेमाल करने से आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ता है. अगर आपने कोई सामान खरीदा और तय समय पर पेमेंट नहीं किया, या पूरा पेमेंट नहीं किया तो इससे आपकी रेटिंग खराब होती है. ऐसे में अगर आप फ्यूचर में कभी लोन के लिए अप्लाई करेंगे, तो बैंक आपका एप्लिकेशन रिजेक्ट कर सकता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि BNPL इमरजेंसी में ठीक है, लेकिन अगर आप खर्चों को कंट्रोल नहीं कर पाते, तो ये कर्ज के जाल में फंसाने की तरकीब ही साबित होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

किन बातों का रखें ध्यान?

  • BNPL करने से पहले इसे समय पर चुकाने की तैयारी जरूरी है.
  • BNPL सुविधा का इस्तेमाल करते हुए ऐसे सामान ही खरीदने चाहिए, जिनका पेमेंट आप समय पर कर सकते हैं.
  • कोई भी सामान लेने से पहले उस सामान की कीमत के बारे में अच्छे से अन्यकॉमर्स साइट या ऑफलाइन पता करें.
  • इसके अलावाबाय नाउ, पे लेटरकी सेवा और शर्तों को ध्यान से पढ़ें.
  • याद रखें उधारी से जिंदगी में खुशहाली नहीं लाई जा सकती, इससे बस आखिर में कर्ज का बोझ ही बढ़ता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.