
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
देश में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के करोड़ों पेंशनर्स हैं. इन पेंशनर्स के लिए नवंबर का महीना अहम है. अगर आपने 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा किया, तो आपकी पेंशन रुक सकती है. लाइफ सर्टिफिकेट इस बात का सबूत होता है कि पेंशनहोल्डर जिंदा है और उसे पेंशन मिलनी चाहिए. कई मामलों में देखा जाता है कि पेंशनर की मौत हो चुकी होती है, लेकिन परिवार वाले फर्जी तरीके से पेंशन लेना जारी रखते हैं. ऐसी धांधली से बचने के लिए सरकार ने हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य कर रखा है.
आइए जानते हैं लाइफ सर्टिफिकेट आप घर बैठे कैसे बनवा सकते हैं? इसे कौन जारी करता है? इसके लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए:-
लाइफ सर्टिफिकेट पेंशनहोल्डर के लिए बायोमेट्रिक-इनेबल्ड डिजिटल सर्विस है. केंद्र या राज्य सरकार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या किसी अन्य सरकारी संगठन के पेंशनहोल्डर जिनका पेंशन डिस्ट्रिब्यूशन डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए एक्टिव है, वो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
कौन जारी करता है लाइफ सर्टिफिकेट
इस समय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक India Post Payments Bank (IPPB) डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी कर रहा है. इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने भारत सरकार के नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर के साथ को-लैबोरेशन किया है.
लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने की डेडलाइन
सरकारी नियमों के मुताबिक, 60 से 80 साल के पेंशनभोगी 1 नवंबर से 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं. 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा. अगर इस डेडलाइन के भीतर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं हुआ, तो पेंशन रोकी जा सकती है.
कैसे बनवाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट?
अगर पेंशनर के पास वक्त हो या वे सक्षम हों तो किसी भी पोस्ट ऑफिस से लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको डाक सेवक को अपने पेंशन अकाउंट से संबंधित बेसिक जानकारी देनी होगी. इसके जरिए वह आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार कर देंगे.
DLC के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपके पास पेंशन पाने का ऑर्डर लेटर, बैंक डिटेल, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए.
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं?
कितना चार्ज लगेगा?
घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको महज 70 रुपये का चार्ज देना पड़ेगा. इसमें सर्विस टैक्स भी शामिल है.
DLC बन जाने के बाद इसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा?
DLC बन जाने के बाद पेंशनहोल्डर को इसे बैंक/डाकघर/PDA में जमा करने की जरूरत नहीं है. DLC बनने के बाद ये ऑटोमेटिक तरीके से बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेंड हो जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.