Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल के दाम में मामूली गिरावट, इन शहरों में देखें पेट्रोल-डीजल का रेट

ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले कई दिनों से 120 डॉलर प्रतिबैरल चल रहा था लेकिन आज इसका भाव नीचे आ गया है. इस बीच भारत में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए गए हैं.

Written by: Avinash Rai
Updated: June 16, 2022, 7:16 AM IST

Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल कीमतों में थोड़ी नरमी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले कई दिनों से 120 डॉलर प्रतिबैरल चल रहा था लेकिन आज इसका भाव नीचे आ गया है. इस बीच भारत में सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए गए हैं. हालांकि भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार का कोई असर नहीं हुआ है. ब्रेंट क्रूड वर्तमान में 119.4 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.