EnglishHindi

पेट्रोल-डीजल देते समय गलत काम करें कर्मचारी तो तुरंत यहां करें शिकायत, फ्यूल स्टेशन ही हो जाएगा सील

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:September 19, 2025 2:55 PM IST

अक्सर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच नोकझोंक देखने को मिलती है. कई बार पेट्रोल-डीजल की चोरी की खबरें भी सामने आती है. अगर आपको पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी होती दिखती है, तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपकी शिकायत के बाद मामले की पूरी जांच होगी और उचित एक्शन लिया जाएगा.

Advertising
Advertising

सामान्य तौर पर जब हम कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं, तो वह कार या बाइक की टंकी फुल करवा लेते हैं; ताकि बीच रास्ते फ्यूल न खत्म हो जाए. कई बार पेट्रोल-डीजल बीच रास्ते में ही खत्म हो जाता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पेट्रोल पंप कर्मचारी ने पेट्रोल-डीजल डालते वक्त कुछ गड़बड़ी कर दी होती है. वो पैसे तो टंकी फुल करने के लेते हैं, लेकिन गड़बड़ी करके कम पेट्रोल या डीजल डालते हैं. इसे लेकर अक्सर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच नोकझोंक देखने को मिलती है.

कई बार पेट्रोल-डीजल की चोरी की खबरें भी सामने आती है. अगर आपको पेट्रोल पंप पर इस तरह की गड़बड़ी नजर आती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके पास सही प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज करने का अधिकार है. जांच में अगर आरोप सही पाए गए, तो पेट्रोल पंप सील भी किया जा सकता है.

अलग-अलग पेट्रोल पंप की एक ही जगह करें शिकायत

  • अगर आपको अलग-अलग पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाते समय कोई गड़बड़ी दिखती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
  • पहले तो आपको पेट्रोल पंप स्टेशन के मैनेजर या मालिक से बात करनी चाहिए. अगर वहां सही रिस्पॉन्स नहीं मिलता, तो आप सीधे सरकार को शिकायत कर सकते हैं.
  • सरकार ने इसके लिए 1800-233-3555 टोल-फ्री नंबर दिया है. इसपर किसी भी समय कॉल किया जा सकता है.
  • इसके साथ ही आप सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर भी कंप्लेन कर सकते हैं.

कंपनियों की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं कंप्लेन

इसके अलावा आप इंडियन ऑयल, HPCL और BPCL जैसी कंपनियों की वेबसाइट और ऐप पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत करते समय आपको फ्यूल स्टेशन का नाम, फ्यूल भरवाने की रिसिप्ट, लोकेशन और टाइम की डिटेल देनी होगी.

HP पेट्रोल पंप की यहां करें शिकायत

अगर आपने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाया है. आपको वहां कुछ गड़बड़ी या कुछ धोखाधड़ी होती हुई नजर आई है, तो आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए आपको https://www.hindustanpetroleum.com/pages/Complaints-and-Feedback पर विजिट करना होगा.

भारत पेट्रोलियम के फ्यूल स्टेशन की यहां करें शिकायत

अगर आप भारत पेट्रोलियम के फ्यूल स्टेशन से पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं और कोई गड़बड़ी मिलती है, तो https://www.bharatpetroleum.in/hindi/ पर जाकर कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 22 4344 पर भी कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की शिकायत यहां करें

अगर आप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं और वहां कुछ गड़बड़ी नजर आ रही है, तो आप इंडियन ऑयल के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

क्या एक्शन लिया जाएगा?

आपने जिस पेट्रोल पंप के खिलाफ गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है. वहां जाकर अधिकारी जांच करेंगे. अगर दर्ज करवाई गई शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई हो सकती है. यहां तक की पेट्रोल पंप सील भी किया जा सकता है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें