Indian Railway: क्या सच में आज से बढ़ रहा है ट्रेनों का किराया, जानिए इस खबर में कितनी है सच्चाई

Indian Railway: खबरों के मुताबिक रेलवे आज से ट्रेनों का किराया बढ़ाने जा रहा है, लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है, जानिए...

Published date india.com Published: January 6, 2021 12:56 PM IST
Indian Railway: क्या सच में आज से बढ़ रहा है ट्रेनों का किराया, जानिए इस खबर में कितनी है सच्चाई
train-ticket5

Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) 6 जनवरी से ट्रेनों का किराया बढ़ाने जा रहा है. कितना किराया बढ़ाने जा रहा है, इसे लेकर खबरों में कहा गया है कि टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया गया है और आज से ही यानि 6 जनवरी से ही ट्रेनों के टिकट के दाम बढ़ जाएंगे. लेकिन रेलवे ने इस तरह की समाचारों का खंडन किया है कि किराया बढ़ाये जाने की सूचना गलत है.

खबरों में कहा गया है कि जल्द ही रेलवे उन ट्रेनों के संचालन को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से रोक दी गई थीं. हालांकि, इन ट्रेनों के चलने से पहले ही छह जनवरी से कई ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी होने जा रही है. इसके साथ ही सीट आरक्षण अनिवार्य रहेगा क्योंकि इससे यात्रियों की संख्या के दबाव में कमी आएगी.

खबरों में कहा गया था कि सभी टिकटों की कीमत में 15 रुपये का आरक्षण शुल्क शामिल किया जाएगा. आरक्षण ऑनलाइन या टिकट विंडो से करवाया जा सकता है. हालांकि, टिकट विंडो ट्रेन के चलने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक खुली रहेगी. नए दिशा-निर्देशों के आरक्षण अनिवार्य रहेगा, फिर यात्रा की दूरी कितनी भी कम क्यों न हो.

पीआईबी ने इस खबर का फैक्ट चेक किया है और बताया है कि ऐसी कई खबरें चल रही हैं कि इंडियन रेलवे 6 जनवरी से ट्रेनों का किराया बढ़ाने की योजना बना रही है. पीआईबी फैक्ट चेक में बताया गया है कि ये खबर पूरी तरह से भ्रामक है, रेलवे ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.