
Anjali Karmakar
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से मास कॉम में मास्टर्स डिग्री. 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव. पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल न्यूज, बिजनेस और स्पोर्ट्स में खास दिलचस्पी. दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, ... और पढ़ें
सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई तरह के स्कीम चलाती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी ही एक योजना है. PM मोदी ने 24 फरवरी 2019 को इस योजना की शुरुआत की थी. PM-KISAN योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को हर 4 महीने में 2000 की आर्थिक मदद मिलती है. इस तरह साल भर में किसानों को तीन किस्तों में कुल 6,000 की मदद मिलती है. स्कीम के तहत अब तक किसानों को 20वीं किस्त दी जा चुकी है
2 अगस्त को PM मोदी ने वाराणसी से PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की थी. अब किसानों को बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है. देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका फायदा मिलेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये किस्त बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जारी की जा सकती है. बिहार में 6 नवंबर को फर्स्ट फेज की और 11 नवंबर को सेकंड फेज की वोटिंग होनी है. हालांकि, सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने को लेकर सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है.
21वीं किस्त जारी होने से पहले कट जाएंगे 31.01 लाख नाम
सभी किसानों को सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नहीं मिलेगी. क्योंकि 21वीं किस्त से पहले सरकार ने बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. 31.01 लाख नाम ऐसे मिले हैं, जहां पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ उठा रहे हैं. इन नामों को बेनिफिशियरी लिस्ट से हटाया जा रहा है. इसके अलावा 1.76 लाख ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां नाबालिग के खाते में भी पीएम किसान का पैसा जा रहा है. ये नाम भी काटे जाएंगे. यही नहीं जमीन के मालिकाना हक को लेकर भी 8 लाख से ज्यादा किसान संदेह के घेरे में हैं. जांच के बाद इन्हें भी लिस्ट से हटा दिया जाएगा.
21वीं किस्त के लिए सरकार ने रखी 3 शर्तें
अगर आप किसान हैं और PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. अब तक सभी किस्त समय से आपके खाते में आती गई है, तो 21वीं किस्त भी आपको मिले, इस बात की कोई गारंटी नहीं है. इसलिए 21वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं, ये चेक करना जरूरी है. इसके लिए सरकार ने 3 शर्तें रखी हैं, ताकि असली और पात्र किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिले. अगर आप भी नीचे दी गई शर्तों को पूरा नहीं करते हैं तो आपके खाते में भी पैसा आने से रुक सकता है.
पहली शर्त– आधार से बैंक अकाउंट लिंकिंग
PM किसान सम्मान निधि योजना के लिए सरकार ने पहली शर्त आधार कार्ड से बैंक अकाउंट को लिंक करने की थी. हर पात्रा किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. अगर आधार सीडिंग नहीं हुई है, तो आपको योजना की 21वीं किस्त नहीं मिलेगी. जिन किसानों ने आधार कार्ड से बैंक अकाउंट को लिंक नहीं कराया है, उन्हें तुरंत अपनी बैंक ब्रांच में जाकर ये काम करा लेना होगा.
दूसरी शर्त– लैंड वेरिफिकेशन
सरकार की दूसरी शर्त है कि किसानों की जमीन के दस्तावेज अपडेट होने चाहिए. इसके लिए लैंड वेरिफिकेशन कराने को कहा गया है. जिन किसानों ने अपनी जमीन का रिकॉर्ड, खसरा या खतौनी पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, उन्हें योजना की 21वीं किस्त नहीं मिलेगी. सरकार ने साफ किया है कि सिर्फ असली और रजिस्टर्ड जमीन वाले किसानों को ही सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त के तौर पर 2000 रुपये दिए जाएंगे. फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ये शर्त रखी गई है.
तीसरी शर्त– e-KYC
सरकार की तीसरी शर्त e-KYC को लेकर है. फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार e-kyc अनिवार्य कर दी गई है. बिना e-kyc के आपका नाम लाभार्थी लिस्ट से कट सकता है और किस्त का पैसा अटक सकता है. इसके लिए अपनी e-KYC समय पर पूरा कर लें, ताकि आपको योजना की 21वीं किस्त मिल सके.
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम है या नहीं… ऐसे करें चेक
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.