
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई तरह के स्कीम चलाती है. इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी ही एक योजना है. ये स्कीम 24 फरवरी 2019 को लॉन्च की गई थी. PM-KISAN योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को हर 4 महीने में 2000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस तरह साल भर में किसानों को तीन किस्तों में कुल 6,000 की मदद मिलती है. स्कीम के तहत अब तक किसानों को 20वीं किस्त दी जा चुकी है. 2 अगस्त को PM मोदी ने वाराणसी से PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की थी.
अब कुछ ही महीनों के अंतराल पर 21वीं किस्त जारी की जाएगी. लेकिन, उससे पहले किसानों को कुछ काम करने जरूरी हैं. इनमें से एक भी काम अधूरा रह गया, तो आपको 21वीं किस्त अटक जाएगा. अकाउंट में पैसा नहीं भेडा जाएगा.
e-KYC
PM किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए किसानों को सबसे पहला काम e-KYC करना है. अगर आप किसान हैं और PM किसान योजना का लाभ ले रहे हैं. अब तक सभी किस्त समय से आपके खाते में आती गई है, तो अगली किस्त भी आए इस बात की कोई गारंटी नहीं है. सरकार चाहती है कि असली और पात्र किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभ मिले, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार e-kyc अनिवार्य कर दी गई है. बिना e-kyc के आपका नाम लाभार्थी लिस्ट से कट सकता है और किस्त का पैसा अटक सकता है. इसके लिए अपनी e-KYC समय पर पूरा कर लें, ताकि आपको योजना की 21वीं किस्त मिल सके.
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
लैंड वेरिफिकेशन कराना जरूरी
जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर वे लैंड वेरिफिकेशन नहीं करवाते हैं, तो वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं. इसलिए जिन किसानों ने इस काम को नहीं करवाया है, वो 30 अप्रैल तक इसे करवा लें.
मोबाइल और बैंक अकाउंट लिंकिंग
इसी तरह जिन किसानों का आधार मोबाइल और बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होगा, उनको भी किस्त नहीं मिलेगी. ऐसे किसानों को अपने बैंक जाकर आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से जल्द से जल्द लिंक करवाना होगा.
एप्लिकेशन फॉर्म में नहीं होनी चाहिए कोई गलती
इसके अलावा उन किसानों का पैसा भी अटक सकता है, जिनके एप्लिकेशन फॉर्म में कोई गलती है. इसलिए समय रहते इन चीजों को अपडेट कर लें.
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
सम्मान निधि से क्या कर सकते हैं किसान?
सम्मान निधि से किसान बेहतर गुणवत्ता के बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधन खरीद सकते हैं.अपने घरेलू खर्च पूरे कर सकते हैं. छोटे और सीमांत किसान अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.