
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई तरह के स्कीम चलाती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी ही एक योजना है. ये स्कीम 24 फरवरी 2019 को लॉन्च की गई थी. PM-KISAN योजना के तहत पात्र किसानों को हर 4 महीने में 2000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस तरह साल भर में किसानों को तीन किस्तों में कुल 6,000 की मदद मिलती है. आइए जानते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की20वीं किस्त कब जारी होगी? किन कारणों से अटक सकता है आपका पैसा:-
किन्हें मिलता है इस योजना का फायदा?
शुरुआत में जब PM-किसान योजना शुरू की गई थी,तो इसका फायदा सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों को मिलता था. इस लिस्ट में वो किसान शामिल थे, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कम्बाइन्ड लैंड होल्डिंग थी. जून 2019 में स्कीम को रिवाइज किया गया और इसका दायरा बढ़ाया गया.
इन किसानों को रखा गया स्कीम के दायरे से बाहर
PM किसान से बाहर किए गए लोगों में संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों पर बैठे किसान परिवार, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारियों को इस स्कीम के दायरे से बाहर रखा गया है. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सरकारी स्वायत्त निकाय के अधिकारी-कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और इनकम टैक्स भरने वाले भी इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए शर्तें
इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको भारतीय नागरिक होना चाहिए. कृषि भूमि के मालिक होना जरूरी है. पति-पत्नी और नाबालिग बच्चों के संयुक्त परिवार को एक यूनिट के रूप में परिभाषित किया गया है.
जून में आ सकती है 20वीं किस्त
PM नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त ट्रांसफर किए थे. PM-KISAN योजना के तहत किसानों के खाते में 20वीं किस्त जून 2025 तक आ सकती है. फाइनल डेट और लोकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
ये काम नहीं हुए, तो अटक जाएगा पैसा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त पाने के लिए किसानों को कुछ काम करने अनिवार्य है. बताए गए कामों में अगर एक भी बाकी रहा, तो आपका पैसा अटक जाएगा:-
e-KYC करवाना जरूरी
किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को e-KYC करवाना भी जरूरी है. अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है. लाभार्थी किसानों को 31 मई से पहले e-KYC करवाना जरूरी है.
लैंड वेरिफिकेशन कराना जरूरी
जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर वे लैंड वेरिफिकेशन नहीं करवाते हैं, तो वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं. इसलिए जिन किसानों ने इस काम को नहीं करवाया है, वो जल्द से जल्द इसे करवा लें.
मोबाइल और बैंक अकाउंट लिंकिंग
जिन किसानों का आधार मोबाइल और बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होगा, उनको भी किस्त नहीं मिलेगी. ऐसे किसानों को अपने बैंक जाकर आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से जल्द से जल्द लिंक करवाना होगा.
बैंक डिटेल और आधार कार्ड की जानकारी
इस योजना के तहत मिलने वाला पूरा पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में आता है. इसके लिए किसान को अपना बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की जानकारी देना जरूरी है. अगर आपने ये जानकारी नहीं दी है, तो तुरंत चेक कर लें. नहीं तो आपको 2000 रुपये नहीं मिलेंगे.
ऐसे चेक करें आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं?
अब तक ट्रांसफर हुआ कितना अमाउंट?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार ने अब तक कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए हैं. इस बार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपये की राशि दी गई है. इसमें 2.41 करोड़ महिला किसान भी शामिल हैं.
सम्मान निधि से क्या कर सकते हैं किसान?
सम्मान निधि से किसान बेहतर गुणवत्ता के बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधन खरीद सकते हैं.अपने घरेलू खर्च पूरे कर सकते हैं. छोटे और सीमांत किसान अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.