
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई तरह के स्कीम चलाती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऐसी ही एक योजना है. ये स्कीम 24 फरवरी 2019 को लॉन्च की गई थी. PM-KISAN योजना के तहत पात्र किसानों को हर 4 महीने में 2000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस तरह साल भर में किसानों को तीन किस्तों में कुल 6,000 की मदद मिलती है.
कब आएगी 20वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को उम्मीद थी कि जून में 2000 रुपये मिल जाएंगे. लेकिन, अभी कोई डेट फाइनल नहीं हुई है. उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के आखिर तक किसानों के अकाउंट में पैसे आ सकते हैं.
1. e-KYC कर लें कंप्लीट
अगर आप 20वीं किस्त का पैसा अपने अकाउंट में पाना चाहते हैं, तो आपको अपनी e-KYC का प्रोसेस पूरा करना होगा. योजना के रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC कराना अनिवार्य है. बिना इसके अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा.
2. लैंड रिकॉर्ड का वेरीफिकेशन
अगर आपको PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त चाहिए, तो जल्द से जल्द अपने लैंड रिकॉर्ड का वेरीफिकेशन या लैंड रिकॉर्ड से जुड़ा कोई भी पेंडिंग काम निपटा लें.
3. फार्मर आईडी बनाना जरूरी
PMKISAN स्कीम का फायदा लेने के लिए आपको फार्मर आईडी बनानी जरूरी है.योजना के ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर आप ये काम कर सकते हैं.
4. मोबाइल और बैंक अकाउंट लिंकिंग
जिन किसानों का आधार मोबाइल और बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होगा, उनको भी किस्त नहीं मिलेगी. ऐसे किसानों को अपने बैंक जाकर आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से जल्द से जल्द लिंक करवाना होगा.
5. बैंक डिटेल और आधार कार्ड की जानकारी
इस योजना के तहत मिलने वाला पूरा पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में आता है. इसके लिए किसान को अपना बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की जानकारी देना जरूरी है. अगर आपने ये जानकारी नहीं दी है, तो तुरंत चेक कर लें. नहीं तो आपको 2000 रुपये नहीं मिलेंगे.
किस्त मिलेगी या नहीं? ऐसे करें चेक
पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन क्या 20वीं किस्त आएगी? इसका जवाब जानने के लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा. आप स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए ये प्रोसेस फॉलो करें:-
लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
रजिस्ट्रेशन के बाद भी लिस्ट में नाम नहीं है, तो अपने क्षेत्र की जिला स्तरीय शिकायत निवारण निगरानी समिति से संपर्क करें. इन समितियों का गठन विशेष रूप से नाम छूटने या गलत एंट्री से संबंधित मुद्दों को संभालने के लिए किया गया है. इसके अलावा अन्य किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आप पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर – 155261 और 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.